बीकानेर/ अभी-अभी एमजीएसयू यूनिवर्सिटी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा,दो गंभीर घायल, देखे वीडियो

बीकानेर

बीकानेर/ अभी-अभी एमजीएसयू यूनिवर्सिटी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा,दो गंभीर घायल, देखे वीडियो

बीकानेर@दैनिक ख़बरां। अभी अभी महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है । इस हादसे में बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें पीबीएम ट्रोमा सेंटर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक बीकानेर से नाल की तरफ जा रहे थे, इस दरम्यान नाल की तरफ से रोंग साइड में तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने बुलेट को टक्कर मार दी, जिससे बुलेट का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनो युवको को गंभीर चोटें आई है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को ट्रोमा रवाना किया। टक्कर मारने वाली कथित स्कॉर्पियो को ड्राइवर भगा ले गया। देखे वीडियो…