निगम के ट्रेक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, ट्रेक्टर छोड़कर फरार हुआ चालक..

बीकानेर

निगम के ट्रेक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, ट्रेक्टर छोड़कर फरार हुआ चालक..

बीकानेर@दैनिक खबरां। नगर निगम के कचरा उठाने वाले टे्रक्टर द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है । घटना आज सुबह धरणीधर मंदिर के पास की है । जहां पर निगम ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही से टे्रक्टर चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी । जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गयी । इस दौरान जैसे ही मौके पर आमजन एकत्रित हुए तो निगम ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़ कर फरार हो गया ।