बीकानेर / फाइनल ईयर की छात्रा की कुंड में गिरने से हुई मौत,दो दिन पहले ही नए घर मे हुए थे शिफ्ट,पसरा मातम…

बीकानेर

बीकानेर / फाइनल ईयर की छात्रा की कुंड में गिरने से हुई मौत,दो दिन पहले ही नए घर मे हुए थे शिफ्ट,पसरा मातम…

बीकानेर। कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से कॉलेज छात्रा की कुंड में गिरने से मौत होने की घटना सामने आई है। घटना बीकानेर संभाग के चूरू शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। जंहा नहाने के लिए कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से कॉलेज छात्रा कुंड में गिर गई। परिजन गंभीर हालत में राजकीय डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग नए घर में सामान शिफ्ट कर रहे थे। मृतक सोनू बीएससी फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी।

अस्पताल चौकी इंचार्ज गिरधारी लाल सैनी ने बताया कि चलकोई हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सोनू (19) पुत्री शुभकरण सिंह रविवार सुबहे नहाने के लिए कुंड से पानी निकाल रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में डूब गई। घर में काफी समय तक दिखाई नहीं देने पर जब परिजनों ने उसको इधर-उधर देखा तो पानी के कुंड में मिली, जिसको परिजनों ने तुरन्त बाहर निकाला। निजी वाहन से गंभीर हालत में राजकीय डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया।

दो दिन पहले ही हुआ था घर का मुर्हत
अस्पताल में परिजनों ने बताया कि 3 भाई-बहनों में सोनू सबसे छोटी थी। इससे बड़े दो भाई हैं। 2 दिन पहले किया था नए घर का मुहूर्त अस्पताल में परिवार के लोगों ने बताया कि सोनू के पिता ने हाउसिंग बोर्ड में नया मकान बनाया था। नए घर एक दो दिन पहले ही मुहूर्त किया था। रविवार को हाउसिंग बोर्ड में नए मकान में सामान शिफ्ट कर रहे थे। सोनू पुराने घर में बने कुंड से पानी निकालने गई थी। इस दौरान यह हादसा हो गया।