पूर्व अध्यक्ष स्व. चांदोरा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 123 Unit रक्तदान, देखें विडियो….

बीकानेर

पूर्व अध्यक्ष स्व. शिवरतन चांदोरा

द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर

पूर्व अध्यक्ष की द्वितीय पुण्यतिथि पर 123 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर

123 युनिट रक्तदान की कुम्हार समाज ने

पीबीएम अस्पताल की Blood Bank Unit

बीकानेर, @Dainikkhabraan। स्वर्गीय शिवरतन चांदोरा फैंस क्लब बीकानेर के तत्वावधान में रविवार 29 मई को शिवरतन चांदोरा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर बंगला नगर, पूगल रोड स्थित जेठाराम लिम्बा भवन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

इस शिविर के मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर रहें।

शिविर का शुभारंभ शिवरतन चांदोरा के चित्र पर पुष्पित पुष्प अर्पित कर किया गया। शिविर में उपस्थित सभी साथियों को संबोधित करते हुए डूंगरराम गेदर ने शिवरतन चांदोरा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की चांदोरा जी जैसी सेवाभावी युवा शख्सियत को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा माध्यम रक्तदान है रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन की रक्षा में भागीदार बन सकते हैं। इसीलिए रक्तदान को महादान कहा जाता है।

इस रक्तदान शिविर में पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर के ब्लड बैंक की टीम द्वारा कुल 123 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। रक्तदान शिविर में वार्ड 19 के पार्षद मानक लाल कुमावत, वार्ड 38 के पार्षद सुनील गेदर, श्री कुम्हार महासभा के रामलाल पप्पू लखेसर, राष्ट्रीय कुम्हार महासभा के सोहनलाल मंगलाव, बादनु सरपंच भंवरलाल नागा, वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर बजरंग टाक, भंवरलाल लिम्बा, युवा नेता अर्जुन बोबरवाल, वार्ड 20 के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गणपत मंगलाव, युवा नेता तोलाराम सियाग, युवा समाजसेवी गणेश भोभरिया, डूंगर कॉलेज के छात्र नेता दिनेश कुमार एवं पवन कुमार खारा, प्रजापति हीरोज के उपाध्यक्ष समाजसेवी रामलाल भोभरिया आदि अतिथियों ने शिरकत की।

रक्तदान शिविर में स्वर्गीय शिवरतन चांदोरा फैंस क्लब बीकानेर के गजेंद्र दुराण, गणेश चांदोरा, राजकुमार चांदोरा, ओमप्रकाश चांदोरा, बजरंग जाखड़ा, नारायण जाखड़, शिव मंगलाव, कैलाश जाखड़, नथमल गेदर, चंपालाल मंगलाव, धनराज गेदर, शिवकुमार लिंबा(नीटू), राम चंद्र नोखवाल, देवीलाल लखेसर, मालाराम ज्यानी, रामेश्वर लाल गोदारा, देवकिशन मंगलाव, बाबू मंगलाव आदि ने शिरकत की।

रक्तदान शिविर में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, मेडिकल टीम एवं अतिथियों का क्लब के जीतू चांदोरा ने आभार व्यक्त किया।