अभिनेत्री के खुदकुशी के बाद उसकी माॅडल दोस्त का घर में मिला शव, मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा….
चौंकाने वाला खुलासा
माॅडल का घर में मिला शव
अभिनेत्री की मौत के बाद से डिप्रेशन में
मॉडल दोस्त बिदिशा डे की खुदकुशी के बाद मंजूषा नियोगी अपने घर में मृत मिली। मां ने दावा किया है कि बिदिशा की मौत के बाद से मंजूषा डिप्रेशन में थी और लगातार उसके बारे में बात कर रही थी 20 दिनों के भीतर अब तक 3 मॉडलों की मौत हो चुकी है
कोलकाता, @Dainikkhabraan। एक और मॉडल शुक्रवार शहर के पटुली इलाके में अपने कोलकाता आवास पर मृत पाई गई।
पुलिस के मुताबिक, तीन दिनों में इस तरह की दूसरी घटना है। मृत मॉडल की मां ने दावा किया कि मंजूषा नियोगी के रूप में पहचानी जाने वाली मॉडल दो दिन पहले अपनी दोस्त बिदिशा डे मजूमदार की मृत्यु के बाद डिप्रेशन में थी। बुधवार को बिदिशा किराए के फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थीं।
दुल्हन के मेकअप फोटो-शूट में एक लोकप्रिय चेहराबिदिशा मजूमदार भी बुधवार शाम कोलकाता के दमदम इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।
मंजूषा नियोगी (Manjusha Neogi) बंगाली मॉडल मंजूषा का कोलकाता के उनके अपार्टमेंट में मिला शव, 15 दिन में सुसाइड का तीसरा मामला।
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में आखिर चल क्या रहा है? क्यूंकि एक के बाद एक हो रही मौत से लोग काफी शॉक्ड और चिंतित हैं। अभी एक सुसाइड के 24 घंटे बीते भी नहीं थे कि एक और दिल दहला देने वाली खबर अब सामने आ गई है। दरअसल, बिदिशा डे मजूमदार के बाद एक और बंगाली मॉडल (Bengali Model) ने सुसाइड कर लिया है। मंजूषा नियोगी (Manjusha Neogi) एक पॉपुलर मॉडल थीं जिनका शव कोलकाता के उनके अपार्टमेंट की सीलिंग से झूलता हुआ पाया गया। मंजूषा अपने परिवार के साथ कोलकाता के पतूली एरिया में रहती थीं। पुलिस ने कहा कि ये तीन दिनों के अंदर दूसरी घटना है।
अपने घर में मृत पाई गईं बंगाली मॉडल मंजूषा नियोगी
मंजूषा नियोगी के शव को 27 मई को उनके घर में लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ऑफिसर के मुताबिक, मॉडल की मां ने बताया कि अपनी सबसे नजदीकी दोस्त बिदिशा डे मजूमदार की मौत के बाद वो काफी डिप्रेशन में चल रही थीं। बिदाशा डे की मौत 26 मई को हुई थी। मंजूषा नियोगी के शव को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की वजहों का पता लगाया जा सके।
नियोगी की मां ने कहा, “मेरी बेटी अपनी दोस्त बिदिशा की मौत के बाद बहुत उदास थी और तब से लगातार उसके बारे में बात कर रही थी।”लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेत्री पल्लबी डे भी करीब एक पखवाड़े पहले कोलकाता गरिया इलाके में अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं।
मंजूषा की मां ने कहा कि, ‘मेरी बेटी हमेशा कहा करती थी वो बिदिशा के साथ रहना चाहती है। वो हमेशा बिदिशा डे मजूमदार के बारे में ही बातें किया करती थी। मैंने उसे डांटा जब उसने कहा कि बिदिशा की ही तरह मीडिया जल्द ही हमारे घर पर फोकस करेगी।’
मंजूषा से पहले, बंगाली मॉडल से एक्ट्रेस बनीं बिदिशा डे मजूमदार कोलकाता के दमदम में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। 21 साल की अभिनेत्री बिदिशा पिछले चार महीने से एक किराए के फ्लैट में रहा करती थीं। पुलिस ने उनके शव को 25 मई की शाम को मगरबाजार एरिया स्थित उनके फ्लैट से बरामद किया था। पुलिस उनके फ्लैट के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसी थी, जहां उन्होंने बिदिशा के शव को लटकते हुए पाया। बैरकपुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पल्लवी डे भी किराए के फ्लैट में पाई गई थीं मृत
पॉपुलर बंगाली टेलीविजन एक्ट्रेस पल्लवी डे भी गारफा एरिया के अपने किराए के फ्लैट में मृत पाई गई थीं। उनका शव भी इसी तरह लटकते हुए पाया गया था।

