Police
कालेटङा चोराहा स्थित खेत के एक कुऐ में लाश मिलने से सनसनी, कुएं में मिली लाश पुष्कर निवासी युवक की,10 मई से था लापता
कालेटङा चोराहा स्थित खेत के एक कुऐ में लाश मिलने से सनसनी
कुएं में मिली लाश पुष्कर निवासी युवक की,
10 मई से था लापता
पुष्कर/अजमेर, @Dainikkhabraan।कालेटङा चौराहा स्थित ठेके के सामने एक निजी कुंऐ में बुधवार को लाश मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई।सूचना पर पीलवा पुलिस करीब चार घण्टें की मशक्कत के बाद सायं साढे सात बजे कुंऐ से लाश बाहर निकलवाई तो,परिजनों की पहचान पर सङी-गली लाश पुष्कर निवासी एक बीस वर्षीय युवक की होना साबित हुआ।
जानकारी के अनुसार दोपहर में कालेटङा स्थित बाया महाराज के थान पर एक सुखे कुऐ में किसी ने झांककर देखा तो उसे कुंऐ में कोई लैश होने का अन्देशा हुआ,धीरे-धीरे खबर आग की तरह फैली कुंऐ पर कोहतुलवश देखने वालों की भीड़ लग गई।दोपहर बाद पुलिस को सूचित किया। तो पीलवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुऐ में लाश होना पुख्ता होने पर उसे निकलवाने की कार्वाई की गई।
इस दौरान स्थानीय पुष्कर थाने में पीलवा पुलिस ने सम्पर्क साधा तो वहां दस-पंद्रह रोज पुर्व एमपीआर होना बताया।उस आधार पर पुलिस ने दर्ज एमपीआर को लेकर परिजनों को फोन कर कालेटङा घटना स्थल बुला लिया।फिर पुलिस ने मोके पर क्रैन व अन्य व्यवस्थाऐं कर करीब साढे सात बजे कुंऐ से लाश को बाहर निकलवाकर पुष्कर से आऐ परिजनों से पहचान करवाई ।
उन्होने बताया कि मृतक विकास उर्फ दिलीप नागौरा पुत्र रामपाल नागौरा(20)निवासी गांछी बस्ती पुष्कर होना बताया।
मृतक के पहचान कर्ता शिवा चौहान ने कहा कि यह 10मई से लापता था।इसकी गुमशुदगी पुष्कर थाने में दर्ज करवा रखी थी ,बिल्कुल स्वस्थ था,भजनों का जरूर शौकीन था व इसको मिर्गी के दौरे भी पङा करते थे।
यह घर से भी भजनों की कहकर निकला था,जो लोटकर नहीं आया।घर वालो ने इसकी सब जगह तलाश की कहीं नहीं मिला।
लाश ज्यादा दिन कुऐ में रहने से पुरी तरह सङ-गल गई,मृतक के परिजनों ने कपङो के आधार पर पहचान की व पुलिस को बताया कि मृतक विकास उर्फ दिलीप नागोरा पुष्कर ही हैं।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया ।शव को कुऐ से बाहर निकालने को लेकर ग्रामीणों का अच्छा सहयोग रहा।इस दोरान थानाधिकारी सुरजमल चौधरी,हैड कांस्टेबल दयाराम,इकबाल खां,हनुमान राम व कांस्टेबल रोहिताश मीणा आदि घटनास्थल पर मौजूद रहे।

