केन्द्र सरकार के बाद राज्य सरकार ने कम की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती, 10.48 ₹ तक सस्ता…..
पैट्रोल डीजल कीमतों में गिरावट
केंद्र सरकार
राजस्थान सरकार
जयपुर, @Dainikkhabraan। केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत दी है। सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम कर दी गई है। इससे पेट्रोल की कीमतें 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 7 रुपये प्रति लीटर कम किए।
देर रात राजस्थान सरकार ने भी केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल – डीजल की कीमतों में की गई एक्साइज कटौती से राज्य सरकार का पेट्रोल पर 2.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल पर 1.16 रुपये प्रति लीटर वैट भी कम होगा। इससे प्रदेश में पेट्रोल 10.48 रुपये एवं डीजल 7.16 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा।
इससे राज्य को करीब 1200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की राजस्व हानि होगी एवं आमजन को इसका लाभ मिल सकेगा । पूर्व में दो बार की गई वैट की कमी से राज्य को 6300 करोड़ रुपये की राजस्व हानि हुई थी । आज की कटौती को जोड़कर राज्य को करीब 7500 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष की राजस्व हानि होगी।


