बीकानेर: शहर में बेल्ट और हाथों से बेहरमी से दो युवकों की पीटाई, देखें विडियो….
विडियो वायरल
बीकानेर बड़ा बाजार की घटना
पुलिस ने नहीं की पुष्टि
विडियो तेजी से वायरल
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र का एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो युवकों को कुछ लोग थप्पड़ और बेल्ट से बेलगाम मार रहे हैं।
देखें वायरल विडियो
वीडियो में कुछ व्यक्ति दो युवकों को बेल्ट से पीट रहे हैं। एक के बाद एक बेल्ट से वार करने के बाद हाथ से थप्पड़-मुक्के मार रहे हैं। एक अन्य व्यक्ति दूसरे को पीट को रहा है। इस बीच एक युवक हाथ में पत्थर उठाकर वार करने की कोशिश करता है। आसपास के लोग ये कहते हुए उसे किनारे कर देते हैं कि ‘हाथ में आ जाएगा’। हालांकि इस मारपीट की पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी अनुसार 4 युवक भीख मांगते हुए एक घर में घुसकर चोरी करने लगें। स्थानीय निवासियों ने पकड़ कर इनके साथ मारपीट की। 2 युवक मौके देख भागने में कामयाब हो गए वहीं दो युवकों को पकड़ लिया।
कोतवाली थानाधिकारी से मिली जानकारी अनुसार शायद यह विडियो 4/5 दिन पुराना है लेकिन थाने में इस प्रकार का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
देखें वायरल विडियो

