बीकानेर आ रही एडीजे की सड़क दुघर्टना में मौत, तीन घायलों को पीबीएम किया रैफर…..
दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में एडीजे की मौत
बीकानेर, @Dainikkhabraan। दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत। इस दुर्घटना में एक की मौत वही तीन अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नूरसर व जालवाली के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई जिसमें अनूपगढ़ एडीजे सरोज चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल भेजा गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद जामसर एसएचओ और पूगल पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

