बीकानेर में लूटेरी दुल्हन: 15 दिन पहले शादी की और लूट ले गयी सोने चांदी के आभूषण और नकदी….

नोखा पुलिस कार्रवाई बीकानेर

बीकानेर में लूटेरी दुल्हन: 15 दिन पहले शादी की और लूट ले गयी सोने चांदी के आभूषण और नकदी

लूटेरी दुल्हन

15 दिन पहले शादी

लूट ले गयी सोने चांदी के आभूषण और नकदी

बीकानेर, @Dainikkhabraan। लूटेरी दुल्हन द्वारा शादी के कुछ ही दिनों में सामान चेारी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में वार्ड नम्बर 26 निवासी नारायण स्वामी ने महेश चौधरी,संयम दास व प्रियंका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

घटना वार्ड नम्बर 26 में 13 मई की है ओर लुटेरी दुल्हन पश्चिम बंगाल के 24 परगना की रहने वाली है।

प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसने आरोपी को 3 लाख रूपए देकर करीब 15 पूर्व ही शादी की थी। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन 13 मई को आरोपी सोने चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करके ले गयी।

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी उसकी कमाई हुई सारी कमाई लूटकर ले गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।