पिस्तौल दिखाकर शराब ठेके में लूट : गाडिय़ों में सवार होकर आरोपियों ने लूटी शराब की पेटियां, इंवर्टर और डीप फ्रिज भी ले गए
पिस्तौल दिखाकर शराब ठेके में लूट
गाडिय़ों में सवार होकर आरोपियों ने लूटी शराब
पेटियां, इंवर्टर और डीप फ्रिज आरोपी ले गए
पुलिस कार्रवाई
श्रीगंगाानगर, @Dainikkhanraan। जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के गांव पंद्रह एसपीएम की रोही में शनिवार को जीप में सवार होकर आए कुछ लोगों ने शराब ठेके के सेल्समैन के पिस्तौल दिखाकर धमकाया।
घबराया सेल्समैन ठेका छोड़कर भाग गया और आरोपियों ने शराब ठेके से शराब की पेटियां लूट ली। ये लोग अपने साथ ठेके में रखा डीप फ्रिज, इन्वर्टर आदि भी जीप में लाद ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही लालगढ़ जाटान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीडि़त से घटना की जानकारी ली। मामला दोनों पक्षों में आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। इस संबंध में लालगढ़ जाटान थाने में रात करीब नौ बजे मामला दर्ज करवाया गया।

