बच्ची से रेप कर गला दबाकर की हत्या: शव को सूखे कुएं में छिपाया था, सीसीटीवी से पकड़ा गया…

पुलिस कार्रवाई भरतपुर राजस्थान राज्य

बच्ची से रेप कर गला दबाकर की हत्या: शव को सूखे कुएं में छिपाया था, सीसीटीवी से पकड़ा गया…

सीसीटीवी फुटेज

पुलिस कार्रवाई

बच्ची से रेप

भरतपुर, @Dainikkhabraan। भरतपुर की पॉक्सो कोर्ट ने बच्ची से दुष्कर्म कर उसके शव को कुएं में छुपाने के जुर्म में एक आरोपी को आजीवन कारावास और 2 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। आरोपी बच्ची को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर उसके शव को सूखे कुएं में फेंक दिया।

घटना 24 मार्च 2021 में नदबई थाना इलाके की है। 8 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी वहां गांव का ही रजनेश नाम का युवक उम्र 32 साल आया और वह बच्ची को कोल्ड ड्रिंक पिलाने का बहाना बनाकर बहला फुसला कर ले गया। रजनेश बच्ची को खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

रजनेश ने बच्ची का दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रजनेश ने बच्ची के शव को एक सूखे कुएं में फेंक दिया और उसके ऊपर से कूड़ा डाल दिया।

दूसरी तरफ बच्ची के पिता ने बच्ची के गुमशुदगी का मामला नदबई थाने में दर्ज करवाया।

पुलिस ने बच्ची की तलाश की तो एक सीसीटीवी में रजनेश बच्ची को ले जाते हुए दिखा जिसके बाद पुलिस ने रजनेश को गिरफ्तार कर उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल किया। 25 मार्च को पुलिस ने शव को बरामद कर उसका पोस्टमार्टम करवाया।