भीलवाड़ा में झड़प
देर रात भीलवाड़ा में झड़प, स्थिति नियंत्रण में….
भीलवाड़ा, @Dainikkhabraan। जोधपुर उपद्रव की आग अभी ठंडी हुई ही नही कि अब भीलवाड़ा शहर में देर रात तनाव के हालात पैदा हो गए, जिसके बाद प्रशासन ने ऐतिहातन इंटरनेट को बंद करवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार यहां दो युवकों के साथ पहले मारपीट की गई । इसके बाद बाइक जला दी गई । सूचना मिलते ही एरिया में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया । एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि सांगानेर के करबला रोड पर बैठे हुए दो युवक आजाद और सद्दाम पर कुछ लोगों ने हमला कर उनकी बाइक को आग लगा दी।
सूचना मिलने पर पुलिस सीओ सदर रामचन्द्र , एसडीएम ओम प्रभा और सुभाष नगर थानाधिकारी पुष्पा कासोटिया मौके पर पहुंचे । शुरुआत में कुछ लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायलों को अस्पताल ले जाने का विरोध किया। लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एहतियात के तौर पर सांगानेर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है । वंही इस पूरे मामले में प्रदेश के उच्चाधिकारी पल पल की खबर ले रहे है।
कलेक्टर आशीष मोदी के अनुसार इन दोनों युवकों के साथ मारपीट और बाइक जलाने के मामले की वजह अभी सामने नहीं आई है । दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर हैं । पुलिस टीम हमालवर की तलाश में जुटी है । कलक्टर का कहना कि घटनास्थल के आसपास शहर से बाहर जाने वाले सीसीटीवी फुटेज और सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है । जिन व्यक्तियों ने वारदात को अंजाम दिया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें । शहर में शांति व्यवस्था को कायम रखें और प्रशासन का सहयोग करें ।
भीलवाड़ा में घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने बताया, “थाना सुभाषनगर क्षेत्र में सांगानेर कस्बे में एक घटना हुई है, जिसमें 2 लोगों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। कुछ सुराग हमें मिले हैं, आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखें।”,

