राजस्थान: चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग, घटनास्थल से 40 किलोमीटर तक आग की लपटें…..

जालौर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

राजस्थान: चलते ट्रेलर में लगी भीषण आग, घटनास्थल से 40 किलोमीटर तक आग की लपटें…..

घटनास्थल से 40 किलोमीटर तक आग की लपटें दिखी

ट्रेलर में लगी आग

सांचौर, @Dainikkhabraan। जालौर-बाड़मेर की सीमा पर गांधव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर ग्वार गम से भरे ट्रेलर में अचानक भयंकर आग लग गई। ट्रेलर में आग की लपटें देखकर चालक ने बीच सड़क ट्रेलर रोककर नीचे कूद गया।

आग इतनी भयंकर थी कि घटनास्थल से 40 किलोमीटर तक आग की लपटें दिखी।

वहीं, दूर-दूर तक आग की लपटें देखकर सैकड़ो की संख्या में आस-पास के गांवों से लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गाड़ी के पास से भीड़ हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग की सूचना पर गांधव चौकी पुलिस, रामजी का गोल और गुड़ामालानी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और दमकल को सूचना दी।

ट्रेलर चालक पंजाब निवासी हरजीतसिंह ने बताया कि मैं रामजी का गोल चाय पीकर रवाना हुआ ही था और पांच किलोमीटर आने के बाद मैंने गाड़ी में आग लगती देखकर गाड़ी को रोककर नीचे उतर गया तब तक गाड़ी पूरी आग से घिर चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, हनुमानगढ़ से ग्वार गम भरकर चालक हरजीतसिंह मुंद्रा पोर्ट( गुजरात) जा रहा था तब जालोर-बाड़मेर की सीमा पर गांधव के पास अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी भंयकर थी कि गाड़ी कुछ ही मिनट में पूरी जलने लग गई और 40 किलोमीटर तक आग की लपटें दिखी। काफी मशक्कत के बाद आठ 10 घंटे मैं आग पर काबू पाया गया। इधर मात्र 24 घंटे में ट्रक में आग लगने की दूसरी बड़ी घटना के बाद मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है।