विवाहिता से दोस्ती कर दुष्कर्म
22 दिनों तक दुष्कर्म
पुलिस कार्रवाई
बीकानेर संभाग: विवाहिता से दोस्ती कर दुष्कर्म करने का आरोप,वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल…..
चूरू, @Dainikkhabraan। महिला के साथ दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस आशय में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर करीब 22 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि शादी मार्च 2021 में चूरू में हुई थी। शादी से पहले ही उसकी मंडावा निवासी आदिल से दोस्ती हो गई थी। 27 फरवरी 2022 को आदिल ने लाल घण्टाघर के पास एक होटल से उसे फोन किया और मिलने के लिये बुलाया। जहां होटल के कमरे में ले जाकर उसने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई।
बेहोशी की हालत में आदिल ने उसके साथ रेप किया और उसके अश्लील विडियो बना लिए। उसे होश आने पर आरोपी ने धमकी दी कि किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि आदिल ने उसी दिन होटल के कमरे में दुबारा रेप किया।

