सपा नेता ने साईं मंदिर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई की, देखें विडियो….

उतर प्रदेश देश पुलिस कार्रवाई

सपा नेता ने साईं मंदिर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई की

गंगापुर से लेकर श्यामगंज तक सट्टा और शराब

गंगापुर से लेकर श्यामगंज तक सट्टा और शराब

बरेली, @Dainikkhabraan। यूपी पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर लापरवाही और निष्क्रियता के चलते कई सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला बरेली जिले की श्यामगंज चौकी का है। श्यामगंज इलाके में सपा नेता ने साईं मंदिर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई लगा दी।

इससे वहां भगदड़ मच गई। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। हालांकि देर रात तक पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

श्यामगंज के पास साईं मंदिर में लोग पूजा अर्चना कर रहे थे। रविवार को अचानक से वहां भगदड़ मचने लगी। लोग इधर-उधर भागने लगे। सपा नेता के साथ पहुंचे उसके दबंग साथियों ने दो लोगों को पकड़ लिया। मंदिर प्रांगण में ही उनकी जमकर पिटाई लगाई। दबंगों ने पीटकर उन्हें गिरा दिया। आसपास के लोगों ने बचाने की भी कोशिश की लेकिन दबंग नहीं माने। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। लेकिन देर रात तक पुलिस एक भी हमलावर को पकड़ नहीं पाई।

गंगापुर से लेकर श्यामगंज तक सट्टा और शराब

श्यामगंज चौकी क्षेत्र इन दिनों फिर सुर्खियों में है। मादक पदार्थों की तस्करी के लिये बदनाम गंगापुर का इलाका फिर बेलगाम है। चौकी इंचार्ज की मिलीभगत से वहां खुलेआम सट्टा और शराब बेची जा रही है। चौकी इंचार्ज जमीनों पर कब्जा कराने में मशगूल हैं। हाल ही में कोर्ट ने चौकी इंचार्ज को एक जमीन के मामले में कब्जा कराने के आरोप में तलब किया था। पूरे दिन कोर्ट में खड़ा रखा। हाथ जोड़कर माफी नामा लिखने के बाद दरोगा जी छूटे। लेकिन फिर कब्जा कराना शुरू कर दिया है।