बीकानेर संभाग: स्कूल के निकट पिस्तौल लेकर घूम रहे नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा
पिस्तौल लेकर घुम रहा था युवक
पुलिस ने दबोचा
श्रीगंगानगर पुलिस की कार्यवाही
श्रीगंगानगर, @Dainikkhabraan। स्कूल के निकट पिस्तौल लेकर घूम रहे एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पिस्तौल झालावाड़ से खरीदी थी और श्रीगंगानगर में बेचने के लिए आया था।
डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम को शुक्रवार शाम एक नाबालिग के मल्टीपर्पज स्कूल के खेल मैदान के पास पिस्तौल लेकर घूमने की सूचना मिली थी। डीएसटी ने इलाके में गश्त पर निकले एएसआई, हैडकांस्टेबल और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। टीम खेल मैदान में पहुंची और नाबालिग से पूछताछ की। उसकी घबराहट से शक हुआ। तलाशी लेने पर ३२ बोर पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।

