पत्नी को सुसराल छोडऩे गए दामाद की ससुर व साले ने जमकर कर दी धुनाई, अस्पताल में भर्ती….
दामाद को ससुर व साले ने जमकर पीटा
अस्पताल में भर्ती
कोटा, @Dainikkhabraan। हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी को छोडऩे अपने ससुराल गये दामाद की उसकी सास-ससुर और साले ने जमकर पिटाई कर दी। ससुरालवालों ने अपने दामाद के साथ बेरहमी से मारपीट की।
घायल दामाद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला प्रदेश के कोटा का है। ससुराल में अक्सर दामाद की जमकर खातिरदारी की जाती है। उसे ससुराल में वीवीआईपी के तौर ट्रीट किया जाता है। लेकिन कोटा जिले में एक दामाद के साथ उसके ससुराल में इससे बिल्कुल उल्टा बर्ताव हुआ।
अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गये इस दामाद को उसके सास-ससुर और साले ने इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। दामाद की पीड़ा है कि वह पत्नी के कहने पर अपने परिवार वालों भी अलग हो गया। उसके बाद भी उसके साथ इस तरह का बर्ताव किया गया।
घायल युवक सुनील वर्मा कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके का रहने वाला है। सुनील नर्सिंग का काम करता है। उसकी शादी 2020 को सिमलिया थाना क्षेत्र के भोरा गांव में हुई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध ठीक नहीं रहे।

