बीकानेर: लाखों की शराब पकड़ी, ठेका समाप्त होने के बाद भी बेच रहा था शराब….
Police ????????
अवैध शराब पकड़ी
बीकानेर, @Dainikkhabraan। शराब ठेकों की अवधि पार होने के बाद ठेकेदारों ने शराब की अवैध बिक्री शुरू कर दी है। सोमवार को इसकी सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुट्टा का चौराहा स्थित ठेके से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भुट्टा का चौराहा स्थित शराब ठेके की अवधि समााप्त हो चुकी है। अवधि समाप्त होने के बाद भी सोमवार को इस ठेके से अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस व आबकारी विभाग को दे दी।
सूचना मिलने के साथ ही आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। सूत्रों की माने तो शराब इतनी अधिक थी कि तीन पिकअप गाडिय़ों में लाद आबकारी पुलिस अपने साथ ले गई। जब्त की गई शराब की कीमत भी लाखों रुपए की आंकी जा रही है।

