चारू अध्यक्ष, सुहानी महामंत्री छ:न्याति ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ का गठन….

बीकानेर

चारू अध्यक्ष, सुहानी महामंत्री छ:न्याति ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ का गठन….

बीकानेर, @Dainikkhabraan। महिलाओं को सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी करवाने और उनकी प्रतिभाओं को समाज के समक्ष लाने के उद्देश्य से श्री छ:न्याति ब्राह्मण महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।

जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद चारू शर्मा को अध्यक्ष एड सुहानी शर्मा को महामंत्री, मंजू जोशी, सुशीला शर्मा, किरण गौड, माधवी शर्मा को उपाध्यक्ष, वीना शर्मा को सचिव, हेमा दाधीच को सहसचिव,सुरूचि पारीक व ललिता पारीक को कोषाध्यक्ष एड पूजा दीक्षित व अर्चना दीक्षित को मीडिया प्रभारी, सुमन शर्मा,दीपिका पारीक, दिशा पारीक, रीतू शर्मा को सांस्कृतिक प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा पदमा शर्मा, शक्ति पारीक, डॉ. गरिमा शर्मा, मंजू पारीक, यशोदा पारीक, अर्पणा शर्मा को सदस्य बनाया गया है।