हिरासत में लिए गए जेल अधीक्षक, दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ की ये हरकत……

देश नई दिल्ली पुलिस कार्रवाई

हिरासत में लिए गए जेल अधीक्षक, दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ की ये हरकत……

रांची, @Dainikkhabraan। रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय कारा गिरिडीह के अधीक्षक राजमोहन राजन पर 13 साल की एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पीड़ित बच्ची आरोपी जेल अधीक्षक के दोस्त की बेटी है।

मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने आरोपी जेल अधीक्षक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जेल अधीक्षक का तुपुदाना इलाके के एक अपार्टमेंट में फ्लैट है। पीड़िता जेल अधीक्षक के दोस्त की बेटी है। इस वजह से लड़की का उनके घर आना जाना लगा रहता था।

आरोप है कि शुक्रवार को जेल अधीक्षक के दोस्त ड्यूटी पर गए थे और घर पर उनकी नाबालिग बेटी अकेले थी। इस दौरान उन्होंने नाबालिग को अकेला देख उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो वो उसे 500 रुपये का नोट देते हुए बोले कि चाकलेट खरीद लेना।

इस घटना के बाद लड़की इतनी डर गई कि उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। फिर पड़ोसी की सूचना पर पीड़िता के पिता घर पहुंचे और पुलिस से घटना की शिकायत की. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस को किसी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने राजमोहन को थाने में हिरासत में रखा गया है. मामले में लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जेल आईजी मनोज कुमार का कहना है कि सूचना के आधार पर हिरासत में लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले को लेकर लोगों में गुस्से का माहौल है। उनका कहना है कि अब लोग अपने दोस्त पर भी भरोसा नहीं कर सकते क्योंकि इस तरह की घटना से दोस्तो पर से भी भरोसा उठ गया है।