नकली पुलिसकर्मी बनकर 35 लाख रुपये लूटे, पुलिसवालों के भी उड़े होश….
पुलिस को ईरानी गैंग के सदस्यों पर शक
नई दिल्ली, @Dainikkhabraan। दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर चार बदमाशों ने ट्रेडिंग फर्म के कर्मचारी से 35 लाख रुपये लूटे. पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बाली निवासी ज्योति प्रकाश अपनी ट्रेडिंग फर्म में 15 साल से काम कर रहे हैं। फर्म के मालिक विनोद अग्रवाल ने उन्हें कूचा महाजनी इलाके से कलेक्शन कर पश्चिम विहार में मनीष गोयल के पास पहुंचाने को कहा था। ज्योति प्रकाश और एक और कर्मचारी बुधवार को चांदनी चौक इलाके में अलग-अलग जगहों से 35 लाख रुपये लेकर लोधी चौक के पास पहुंचे थे। तभी दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे चेकिंग करने लगे। इसी दौरान उनका एक साथी रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया।
आमतौर पर ऐसी वारदातों को ईरानी गैंग अंजाम देता है। यह गैंग खासकर करोल बाग जैसे इलाके में सक्रिय रहता है। जहां पर व्यापारियों का बड़े पैमाने पर पैसे का लेनदेन होता है। हाल ही में ही ईरानी गैंग ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस इस गैंग की तलाश में छापेमारी कर रही है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। पुलिस को इस गैंग के सदस्यों की लंबे समय से तलाश है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
35 lakh robbed by posing as fake policemen, even the policemen lost their senses.
Police suspects members of Irani gang
New Delhi, @Dainikkhabraan. In Delhi’s Bada Hindu Rao area, four miscreants posing as fake policemen looted Rs 35 lakh from an employee of a trading firm. Police have started investigation by registering an FIR.
According to the information, Jyoti Prakash, a resident of Bali, has been working in his trading firm for 15 years. The firm’s owner Vinod Aggarwal had asked him to collect from Kucha Mahajani area and send it to Manish Goyal in Paschim Vihar. Jyoti Prakash and another employee had reached near Lodhi Chowk on Wednesday with Rs 35 lakh from different places in Chandni Chowk area. Then two bike-riding miscreants came and they started checking with them posing as policemen. Meanwhile, one of his accomplices fled with a bag full of Rs.
Usually such incidents are carried out by Irani gangs. This gang is especially active in areas like Karol Bagh. Where merchants do money transactions on a large scale. Recently, Irani gang has carried out many robbery incidents by posing as fake policemen. Police is raiding in search of this gang.
Police say that the matter is being investigated seriously. CCTV installed nearby is being scrutinized. The police have been looking for the members of this gang for a long time. Soon the accused will be arrested.

