बीकानेर: अब अपराध की सुनवाई आपके द्वार, शहर में हुआ राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो कार्यालय का उद्घाटन…..

बीकानेर

अब अपराध की सुनवाई आपके द्वार, शहर में हुआ राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो कार्यालय का उद्घाटन

बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर में अब राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो का कार्यालय मां पार्वती कंपलेक्स स्टेशन रोड बीकानेर में खोला गया। इस कार्यालय के माध्यम से महिला, बच्चे, बुजुर्ग या अन्य पीड़ित व्यक्ति जिनकी पीड़ा को सरकारी, अर्द्ध सरकारी या निजी कार्यालय में सुनवाई नहीं हो रही हो और किसी को न्याय नहीं मिल रहा है ऐसे व्यक्ति यदि एनसीआइबी राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो में परिवाद प्रस्तुत करते हैं तो उनको न्याय दिलाने के लिए सदैव अग्रणी रहेंगे। परिवादी को न्याय दिलाने हेतु आवाज को बुलंद किया जाएगा।

गुरुवार को बीकानेर कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय निर्देशक सुरेश शुक्ला, राज्य निर्देशक अंकित शर्मा, सह निर्देशक कन्यालाल चौधरी के द्वारा कार्यालय अधीक्षक पूजा मेहता व अन्य अधिकारी विनोद कुमार भाटी, समीर कुरेशी, सुभाष गोदारा, संपत सिंह, उषा कंवर एवं श्रीराम गहलोत की उपस्थिति में किया गया।