बीकानेर: फेक्ट्री में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: फेक्ट्री में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या…..

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिले के नापासर थाना इलाके में एक जने ने फैक्ट्री में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार गाढ़वाला स्थित डागा सिरमेक्स फैक्ट्री में फुदल नामक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और सामुदायिक केन्द्र ले गये। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्र कर दिया।

थानाधिकारी जगदीश पांडार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बिहार का रहने वाला है। जो बीकानेर शहर में शादी समारोह में काम करता था। सोमवार को फुदल गाढ़वाला स्थित डागा सिरमेक्स फैक्ट्री में काम करने वाले अपने चाचा व भाई के पास हुआ था। यहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी चलते उसने बिहार में अपने गांव में भी एक बार सुसाइड करने का प्रयास किया था। मृतक शादीशुदा था।