बीकानेर: मकान निर्माण के दौरान युवक की मौत…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर: मकान निर्माण के दौरान युवक की मौत…..

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @Dainikkhabraan। मकान निर्माण काम करने के लिए पहुंचे मजदूर की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में जेठाराम ने मर्ग दर्ज करवायी है।

घटना सालासर में 26 फरवरी की दोपहर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका छोटा भाई छोटूरारम घर से भंवरलाल सायल के घर सालासर मकान के काम में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था।

इसी दौरान आाराम करने के लिए बैठा और अचानक बेहोश हो गया। जहांं से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है