गर्लफ्रेंड के लिए रूम देने से इनकार किया तो रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़….

धौलपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

गर्लफ्रेंड के लिए रूम देने से इनकार किया तो रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़

धौलपुर। धौलपुर शहर के निहालगंज थाना इलाके में नेशनल हाईवे 3 की सर्विस रोड पर राजाखेड़ा बाईपास मोड़ के पास स्थित स्पाइसी ट्रीट रेस्टोरेंट में बीती रात को गर्लफ्रेंड के लिए रूम नहीं देने पर उत्पाती युवकों ने पथराव कर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की।

रूम देने से मना किया तो युवक हो गया आक्रोशित
रेस्टोरेंट्स संचालक कमलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार मंगलवार की देर रात एक युवक रेस्टोरेंट में आया और उसने पहले दूध मांगा। जिस पर मैंने दूध नहीं मिलने की बात कही।

इसके बाद उसने गर्लफ्रेंड के लिए रूम देने को कहा। जिस पर मना किया तो युवक आक्रोशित हो गया और फोन करके उसने कुछ लड़कों को बुला लिया।

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हो गई कैद
इसके बाद उसने लड़को के साथ मिलकर रेस्टोरेंट में पथराव कर तोड़फोड़ की। जिससे रेस्टोरेंट के शीशे टुडे है तथा अन्य नुकसान हुआ है। वहीं अचानक हुए पथराव से रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

जिससे वे डर की वजह से मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से भाग चुके थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

If she refused to give room for girlfriend, then ransacked the restaurant

Dholpur. At the Spicy Treat restaurant, located near Rajkheda bypass turn on the service road of National Highway 3 in the Nihalganj police station area of Dholpur city, last night, riotous youths ransacked the restaurant after not giving room for girlfriends.

When refused to give room, the young man became angry

Restaurants operator Kamaljeet Singh told that a young man came to the restaurant late on Monday and Tuesday and asked for milk first. On which I talked about not getting milk. After this he asked to give room for girlfriend. On which he refused, the young man got angry and after calling, he called some boys.

Entire incident caught on CCTV camera
After this, he along with the boys vandalized the restaurant by pelting stones. Due to which the glass of the restaurant is broken and other damage has been done. At the same time, due to the sudden stone pelting, there was a stir among the people eating food in the restaurant.

Due to which they ran away from the spot due to fear. As soon as the information was received, the Nihalganj police station reached the spot. But by then the accused youths had fled from the spot. The entire incident has been captured in the CCTV camera.