कर्नाटक के बाद अब राजस्थान मे भी हिजाब विवाद, बुर्का( हिजाब) पहन पहुंची छात्राएं कालेज, हंगामा….

जयपुर देश पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

कर्नाटक के बाद अब राजस्थान मे भी हिजाब विवाद, बुर्का( हिजाब) पहन पहुंची छात्राएं कालेज, हंगामा

जयपुर, @dainikkhabraan। कर्नाटक के वीडियो स्कूल में मुस्लिम समुदाय की छात्राओं द्वारा हिजाब बुर्का पहनकर जाने को लेकर उपजे विवाद से पूरे देश की राजनीति गर्म आ रही है और अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ की राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले में एक कॉलेज में आज मुस्लिम समुदाय के कुछ छात्राएं हिजाब बुर्का पहनकर कॉलेज पहुंचने से विवाद हो गया जिसे पुलिस दखल के बाद काफी जद्दोजहद की बात शांत हुआ कॉलेज प्रशासन ने हिजाब पहनकर आई छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया।

जयपुर से 45 किलोमीटर दूर चाकसू के ग्रामीण अंचल में रहने वाली कुछ छात्राएं बुर्का पहन कॉलेज पहुंच गई। कस्तूरबा कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं को मुख्य भवन में प्रवेश देने से मना कर दिया। साथ ही उन्हें कॉलेज यूनिफॉर्म में आने के लिए कहा। नाराज छात्राओं ने हिजाब पहनकर ही कॉलेज में प्रवेश करने की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने मुख्य भवन का गेट बंद कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे छात्रों के परिजन और ग्रामीणों ने हिजाब में ही छात्राओं को प्रवेश देने की मांग की। कॉलेज प्रबंधन नहीं माना।

कॉलेज पहुंची छात्राओं ने कहा कि भारत के संविधान में सभी वेशभूषा को मान्यता दी गई है। ऐसे में हमारे धर्म के लिबास को पहनने से किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, लेकिन कुछ सांप्रदायिक लोग बेवजह हमें परेशान कर रहे हैं। जो सरासर गलत है।

विवाद बढ़ने के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाया। चाकसू पुलिस थाने के उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार बुर्का पहनने को लेकर पूरा विवाद हुआ था लेकिन अब मामला पूरी तरह शांत है।