बीकानेर: देर रात पत्नी ने अपने पति के सीने पर चाकू घोंप, पति PBM में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर: देर रात पत्नी ने अपने पति के सीने पर चाकू घोंप, पति PBM में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष….

बीकानेर, @Dainikkhabraan। घरेलू विवाद के चलते हुए झगड़े में एक पत्नी ने अपने पति के सीने पर चाकू घोंप दिया। अब पति बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। उसके सीने पर गंभीर घाव होने से वेंटीलेटर पर रखना पड़ा है।

सीने पर तीन टांके आए हैं, इससे पता चलता है कि चाकू का घाव गंभीर है। घटना बीकानेर शहर से कुछ दूरी पर स्थित नाल गांव की है, जहां पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

नाल थाने के सब इंस्पेक्टर हंसराज ने  बताया कि गेबना पीर रोड पर रहने वाले गौरीशंकर सोनी और उसकी पत्नी मैना के बीच आपसी विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि मैना ने चाकू से सोनी के सीने पर वार कर दिया। उसके सीने में लंबा घाव लगा है, जिसके बाद देर रात पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पर उसका ऑपरेशन किया गया। एक वेन भी उसके सीने में डाली गई है।

गौरीशंकर वेंटीलेटर पर है। पुलिस जब रात को पीबीएम अस्पताल पहुंची तो गौरीशंकर ने किसी तरह का बयान देने से मना कर दिया। शुक्रवार सुबह फिर पुलिस अस्पताल पहुंच रही है।

पुलिस ने बताया कि मामला रिकार्ड पर लिया गया है और अस्पताल से सारी जानकारी ली जा रही है। दोनों के बीच झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है और चाकू मारने की नौबत क्यों आई? इसका भी पता लगाया जा रहा है। अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Bikaner: Late night, the wife stabbed her husband on the chest, the struggle between life and death in the husband’s PBM.

Bikaner, @Dainikkhabraan. Due to a domestic dispute, a wife stabbed her husband on the chest in a quarrel. Now husband is swinging between life and death in Bikaner’s PBM Hospital. He had to be put on a ventilator due to a serious wound on his chest.

There are three stitches on the chest, which shows that the knife wound is serious. The incident is from Nal village, located some distance from Bikaner city, where the police has started investigating the matter.

Hansraj, sub-inspector of Nal police station, said that there was a mutual dispute between Gaurishankar Soni and his wife Maina, who lives on Gebna Peer Road. The quarrel between the two increased so much that Maina stabbed Soni on the chest with a knife. He suffered a long wound in his chest, after which he was operated on late night at the trauma center of PBM Hospital. A wen has also been inserted into his chest.

Gaurishankar is on ventilator. When the police reached PBM Hospital at night, Gaurishankar refused to give any statement. Police is reaching the hospital again on Friday morning.

Police said that the matter has been taken on record and all the information is being taken from the hospital. What was the quarrel between the two and why did it happen to kill the knife? This is also being explored. So far no arrest has been made in this case.