ट्युशन पढ़ते पढ़ते हुआ प्यार, छात्रा को ले भागा शिक्षक, रचा ली शादी, फिर…..

देश भरतपुर मनोरंजन राजस्थान राज्य

छात्रा को ले भागा शिक्षक, रचा ली शादी, ओर फिर…..

आरोपी शिक्षक की उम्र जहां 42 साल है वहीं छात्रा की उम्र महज 22 साल है।

भरतपुर, @Dainikkhabraan। आमतौर पर शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को पवित्र माना जाता है लेकिन राजस्थान के भरतपुर में एक टीचर ने अपनी छात्रा के साथ भागकर शादी कर ली। आरोपी शिक्षक की उम्र जहां 42 साल है वहीं छात्रा की उम्र महज 22 साल है।

भरतपुर में छात्रा B.Ed की पढ़ाई कर रही थी और उसे लेकर भागने वाले आरोपी टीचर इंग्लिश की ट्यूशन पढ़ाने उसके घर जाते थे। इसी दौरान 42 साल के शिक्षक छात्रा को ले भागे और उससे शादी कर ली। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया लेकिन लड़की टीचर के साथ जाने पर अड़ी रही। घरवालों के लाख समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और अपने प्रेमी शिक्षक के साथ चली गई।

नदबई थाना क्षेत्र के एंचेरा गांव में 42 साल के सत्यवीर सिंह जनूथर में एक प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में इंग्लिश पढ़ाते थे. वोउसी गांव की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा सोनिया को इंग्लिश की ट्यूशन देने उसके घर जाते थे। पढ़ाने के दौरान ही शिक्षक सत्यवीर छात्रा को पसंद करने लगे और ट्यूशन के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम हो गया। इसके बाद शिक्षक और छात्रा ने घर से भागकर दिल्ली में आर्य समाज में शादी कर ली. लड़की बोली- मैं बालिग हूं, मर्जी से शादी की।

वहीं छात्रा के रिश्तेदार ने मथुरा गेट थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद लड़की खुद थाने जा पहुंची और उसने पुलिस को बयान दिया कि वो बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। इस मामले को लेकर मथुरा गेट थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 21 जनवरी को मान सिंह नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी भतीजी सोनिया लापता है।

सोनिया ने टीचर से शादी कर ली है और दोनों बालिग हैं इसलिए लड़की ने सहमति जताई कि वह अपने पति के साथ जाना चाहती है जिस पर लड़की को उसके पति के साथ भेज दिया गया।

The teacher ran away with the student, got married, and then…..

While the age of the accused teacher is 42 years, the age of the girl student is just 22 years.

Bharatpur, @Dainikkhabraan. Generally, the relationship of teacher and student is considered sacred, but in Bharatpur, Rajasthan, a teacher got married after running away with her student. While the age of the accused teacher is 42 years, the age of the girl student is just 22 years.

The girl student was studying B.Ed in Bharatpur and the accused teachers who ran away with her used to go to her house to teach English tuition. Meanwhile, the 42-year-old teacher took the student away and married her. After this, the girl’s family lodged a case with the police but the girl remained adamant on going with the teacher. Even after persuading the family members, the girl did not agree and went away with her lover teacher.

42-year-old Satyaveer Singh used to teach English in a private ITI college in Januthar in Anchera village of Nadbai police station area. He used to go to Sonia’s house to give English tuition to a 22-year-old student from the same village. While teaching, teacher Satyaveer started liking the girl student and both fell in love during tuitions. After this the teacher and the student ran away from home and got married in Arya Samaj in Delhi. The girl said – I am an adult, married willingly.

At the same time, the girl’s relative had lodged a complaint about the girl’s disappearance at Mathura Gate police station, after which the girl herself went to the police station and gave a statement to the police that she was an adult and married of her own free will. Regarding this matter, Rakesh Kumar Sharma, Sub Inspector of Mathura Gate Police Station said that on January 21, a person named Man Singh had lodged a complaint that his niece Sonia is missing.

Sonia is married to the teacher and both are adults, so the girl agreed that she wants to go with her husband, on which the girl was sent with her husband.