बीकानेर : पूगल रोड़ ऊन मंडी के पास नयाशहर सीआई चारण मय टीम ने तीन जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा, पूछताछ जारी…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

बीकानेर : पूगल रोड़ ऊन मंडी के पास नयाशहर सीआई चारण मय टीम ने तीन जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा, पूछताछ जारी…..

बीकानेर, @dainikkhabraan। नयाशहर थाना पुलिस की ऑपरेशन वज्र के तहत अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है जंहा एसपी योगेश यादव के निर्देशन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए थाना क्षेत्र में पूगल रोड़ ऊन मंडी के पास दबिश देकर तीन जिंदा कारतूस सहित एक युवक को दबोच कर गिरफ्तार किया है ।

सीआई चारण ने बताया पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में अवैध हथियारों व इसमे लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन वज्र अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत थाना क्षेत्र में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है ।

इसी क्रम में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पूगल रोड़ ऊन मंडी के पास दबिश देकर आरोपी 24 वर्षीय युवक मनोजसिंह उर्फ बाबु पुत्र भगवानसिंह राजपूत निवासी गली नं.19 रामपुरा बस्ती को दबोचकर उससे तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है । पुलिस ने आरोपी मनोजसिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भादसं 3/25 (1 – बी) (ए) में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू की है ।

इस कार्रवाई को एसपी योगेश यादव व एएसपी सिटी अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के सुपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी सीआई गोविंद सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल हंसराज है.का., सुरेन्द्र कानि., छगनलाल कानि. आदि ने अंजाम दिया है।

Bikaner: Nayashahar CI Charan May team nayashahr near Poogal Road Uno Mandi caught the youth with three live cartridges, inquiry continues…..

Under the Operation Vajra of Nayashahr police station, the action against illegal weapons is going on continuously where, under the direction of SP Yogesh Yadav, Nayashahr Police Officer CI Govind Singh Charan, while carrying out a big action on Tuesday, raided the Poogal Road near Oon Mandi in the police station area. A youth with live cartridges has been nabbed and arrested.

CI Charan said that under the direction of Superintendent of Police Yogesh Yadav, Operation Vajra campaign is being conducted to nab illegal weapons and criminals involved in it. Under which the criminals are constantly being clamped down in the police station area.

In the same sequence, on the basis of secret information on Tuesday, after raiding near Poogal Road, Oon Mandi, the accused 24-year-old youth Manoj Singh alias Babu son Bhagwan Singh Rajput resident of street No.19 Rampura Basti and seized three live cartridges from him. Police have started investigation by registering a case against the accused Manoj Singh under Arms Act in IPC 3/25 (1-b) (a).

Under the direction of SP Yogesh Yadav and ASP City Amit Kumar, under the supervision of CO City Deepchand, the team formed under the leadership of Nayashahar Police Officer CI Govind Singh Charan included Hansraj. etc. has done.