7 महीने की गर्भवती व अजन्मे बच्चे की मौत,शुगर व खून की कमी के कारण तोड़ा दम, पीहर पक्ष के आने पर होगी कागजी कार्रवाई
चूरू, @Dainikkhabraan। गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस गई और मामले की जानकारी ली। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर व हिमोग्लोबिन मात्रा कम होने के कारण मौत हो गई।
कोतवाली थानाधिकारी सतीष यादव ने बताया कि साहवा की रहने वाली गर्भवती संजू कंवर (24) पत्नी अजीत सिंह के परिजन सोमवार सुबह उसे राजकीय डीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेबर रूम में डॉ. सरोज सहित अन्य डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ ने प्रसूता को देखा। प्रसूता सात महिने से गर्भवती थी और पहली डिलीवरी थी। प्रसव से पहले से प्रसूता की मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि शुगर व शरीर में हिमोग्लोबिन मात्रा मात्र छह यूनिट ही रहने से मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि प्रसूता को पहले परिजन नोहर के निजी अस्पताल भी लेकर गए थे। वहां उपचार नहीं मिलने पर चूरू के अस्पताल लेकर आए थे।
परिजनों ने पुलिस से किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहीं है। पुलिस ने शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि लेबर रूम में काफी समय तक प्रसूता का शव पड़ा रहा। ससुराल पक्ष के लोग मृतका के पीहर पक्ष का इंतजार करते रहे। पीहर पक्ष के आने के बाद कागजी कार्रवाई के बाद मृतका का शव लेकर जाएंगे।
Churu: Death of 7 months pregnant and unborn child, due to lack of sugar and blood, paperwork will be done on arrival of Pehar side
Churu. The pregnant woman and the unborn child died. On the information of the hospital, the police went and inquired about the matter. Doctors say that he died due to low levels of sugar and hemoglobin.
Kotwali SHO Satish Yadav said that the relatives of pregnant Sanju Kanwar (24), wife of Ajit Singh, a resident of Sahwa, took her to the Government DB Hospital on Monday morning. In the labor room, Dr. Saroj and other doctors and nursing staff saw the maternity. The mother was pregnant for seven months and was the first delivery. The mother died before delivery. The doctor told that he died due to sugar and only six units of hemoglobin in the body. The police officer said that the mother had earlier taken the mother to a private hospital in Nohar. When he did not get treatment there, he was brought to the hospital in Churu.
The family did not want any action from the police. Police handed over the body to the relatives of the deceased. The police officer said that the dead body of the pregnant woman was lying in the labor room for a long time. The in-laws kept waiting for the Pehar side of the deceased. After the arrival of the Pehar side, after the paperwork, they will take the dead body of the deceased.

