प्रदेश के 12 से 14 जिलों में हुआ 100 फीसद वैक्सीनेशन, शेष बचे जिलों की कार्य योजना बना कर दी जाएगी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति…..

चिकित्सा जयपुर राजस्थान राज्य

प्रदेश के 12 से 14 जिलों में हुआ 100 फीसद वैक्सीनेशन, शेष बचे जिलों की कार्य योजना बना कर दी जाएगी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति…..

प्रदेश के 12 से 14 जिलों में हुआ 100 फीसद वैक्सीनेशन, शेष बचे जिलों की कार्य योजना बना कर दी जाएगी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को गति- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, @Dainikkhabraan। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि वैक्सीनेशन के मामले में प्रदेश में सराहनीय कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 से 14 जिलों में 100 फीसद वैक्सीनेशन किया जा चुका है। शेष बचे जिलों की समीक्षा कर वैक्सीनेशन के कार्य को गति दी जाएगी।

श्री मीणा ने बताया कि प्रदेश में 96 फीसद से ज्यादा लोगों को प्रथम डोज लग चुकी है, जबकि दोनों डोज लगवाने वालों की तादाद 80 प्रतिशत तक जा पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।

चिकित्सा कार्मिकों की मेहनत के चलते ही दिसंबर माह में 1 करोड़ 32 लाख लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। इस दौरान 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों, फ्रंटलाइन वर्कर व हेल्थ वर्कर्स को बूस्टर डोज भी लगाए गए साथ ही 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों का भी वैक्सीनेशन किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 96.3 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम व 80.3 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर किशोरियों को 62.9 फीसद व 33.4 प्रतिशत को प्रिकॉशन डोज भी लगाई जा चुकी हैं।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन के बीच के अंतराल के चलते दूसरी डोज लगाने की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना जरूरी है। दोनों डोज नहीं लगवाने वालों की जल्द ही समीक्षा कर कारण जाना जाएगा और कार्य योजना बनाकर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

100 percent vaccination has been done in 12 to 14 districts of the state, the remaining districts will be prepared after preparing an action plan to speed up the vaccination program.

100% vaccination has been done in 12 to 14 districts of the state, the remaining districts will be prepared after preparing an action plan to speed up the vaccination program – Medical and Health Minister

Jaipur, @Dainikkhabraan. Medical and Health Minister Shri Parsadi Lal Meena said that commendable work has been done in the state in the matter of vaccination. He said that 100% vaccination has been done in 12 to 14 districts of the state. After reviewing the remaining districts, the work of vaccination will be accelerated.

Mr. Meena informed that more than 96 percent people in the state have got the first dose, while the number of people who have taken both the doses has reached up to 80 percent. He said that the work of vaccination is being done on a large scale in the state.

Due to the hard work of medical personnel, 1 crore 32 lakh people were vaccinated in the month of December. During this, booster doses were also administered to people above 60 years of age, frontline workers and health workers, as well as vaccination of adolescent girls in the age group of 15 to 18 years.

The Health Minister said that 96.3 percent people of the state have been given both the first doses of corona vaccine and 80.3 percent people. He said that 62.9 per cent and 33.4 per cent of adolescent girls in the age group of 15 to 18 years have been given precautionary doses.

The Medical Minister said that in most of the districts of the state, more than 90 percent people have been given the first dose of the vaccine. Due to the interval between vaccinations, the pace of the second dose may be slightly slower. He said that the department is doing wide publicity campaign to motivate the general public for vaccination.

The Health Minister said that it is necessary to get both doses of the vaccine to avoid corona. Those who do not get both the doses will soon be reviewed and the reason will be known and they will also be motivated for vaccination by making an action plan.