बीकानेर: खेल मैदान ट्रैक की मांग को लेकर विद्यार्थियो का अनिश्चितकालीन धरना…..
बीकानेर, @dainikkhabraan। गणतंत्र दिवस के दिन से नोरंगदेसर गांव में छात्र संगठन SFI एव विधार्थियो ने खेल मैदान और ट्रैक की मांग को लेकर प्रदर्शन कर अनिश्चित कालीन धरना दिया।
SFI जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने बताया जब तक खेल मैदान और ट्रेक का निर्माण नहीं होगा तब तक छात्र संगठन SFI और विद्यार्थियों द्वारा अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा।
विद्यार्थियों ने आंदोलन जारी रखते हुए 28 जनवरी को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।
वही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
इस दौरान SFI जिला उपाध्यक्ष ओमसिंह, सरपंच भगवानाराम मेघवाल, किसान नेता कॉमरेड छोगाराम तरड, मुकेश भुवाल, प्रेम कूकना, राजूराम, रामगोपाल जाट, नवरतन, राजूराम, नरेश, अनिल, मुनीराम, हनुमान, रामनिवास आदि छात्रनेता मौजूद रहे।

