Rajasthan: कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कही गंभीर बात, लोगों से की ये अपील
Rajasthan Coronavirus Omicron Variant: राजस्थान (Rajasthan) में कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार ने भी चिंता जताई है। राज्य के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर कहा है कि, ‘आमजन के साथ-साथ विशेषज्ञों की राय बनती जा रही है कि ओमिक्रोन डेल्टा के जितना खतरनाक नहीं है परन्तु इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। जिन लोगों के कोई लक्षण नहीं हैं वो डॉक्टर की सलाह से घर पर ही ठीक हो सकते हैं लेकिन जिनके बुखार, सिरदर्द, खांसी-जुकाम, बदन दर्द जैसे लक्षण हैं उन्हें बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। लक्षण दिखने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।’
ओमिक्रोन को गंभीरता से लें
एक अन्य ट्वीट में सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘ओमिक्रोन के पोस्ट कोविड इफेक्ट डेल्टा की तरह नए प्रकार के हो सकते हैं इसलिए ओमिक्रोन को गंभीरता से लेकर इससे संक्रमित होने से बचना ही ज्यादा उचित होगा। मेरा स्वयं का अनुभव भी यही कहता है। इसलिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें एवं वैक्सीन अवश्य लगवाएं।’
लगातार बढ़ रहा है संक्रमण
इस बीच ये भी बता दें कि, राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 9711 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश की राजधानी जयपुर (Jaipur) में 2358 नए मामले सामने आए वहीं जोधपुर में 801, उदयपुर (Udaipur) में 677, पाली में 569, अलवर (Alwar) में 568, कोटा (Kota) में 563, भरतपुर में 536, हनुमानगढ में 426, चित्तौड़गढ़ में 380 और बीकानेर में 358 संक्रमित मरीज मिले।
आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को राज्य में 7056 लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 69388 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Rajasthan: CM Ashok Gehlot said serious about the Omicron variant of Corona, this appeal to the people
Rajasthan Coronavirus Omicron Variant: In Rajasthan, the infection of the new variant of Covid-19 Omicron is spreading rapidly. The government has also expressed concern about the new variant of Corona. State CM Ashok Gehlot has tweeted that, ‘The opinion of the general public as well as experts is being formed that Omicron is not as dangerous as the delta but it should not be taken lightly. Those who do not have any symptoms can be cured at home with the advice of a doctor, but those who have symptoms like fever, headache, cough-cold, body ache should be very careful. Do consult a doctor if symptoms appear.
Take Omicron Seriously
In another tweet, CM Gehlot said that, ‘The post Kovid effect of Omicron can be of a new type like Delta, so it would be more appropriate to take Omicron seriously and avoid getting infected by it. My own experience also says the same. So wear a mask, keep social distancing and get the vaccine done.
infection is increasing continuously
Meanwhile, let us also tell you that the infection of Coronavirus is increasing continuously in Rajasthan. According to the Medical and Health Department, till Tuesday evening, 9711 new cases of corona virus have been found in the state. 2358 new cases were reported in the state capital Jaipur, while 801 in Jodhpur, 677 in Udaipur, 569 in Pali, 568 in Alwar, 563 in Kota, 536 in Bharatpur, 426 in Hanumangarh. , 380 infected patients were found in Chittorgarh and 358 in Bikaner.
According to the data, 7056 people became free from infection in the state on Tuesday and at present 69388 patients are undergoing treatment in the state.

