बीकानेर: गौतम सेवा ट्रस्ट ने किया कलेंडर विमोचन…

बीकानेर

बीकानेर, @dainikkhabraan। सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र जाजड़ा ने बताया कि बीकानेर शहर के उपनगर गंगाशहर में आज गुर्जर गौड़ समाज की सामाजिक संस्था गौतम सेवा ट्रस्ट गंगाशहर, बीकानेर द्वारा हर वर्ष की भांति 2022 का नव वर्ष कैलेंडर का विमोचन किया जिसमें आज मुख्य अतिथि लालचंद जाजड़ा (गुरुजी), हरि गोपाल उपाध्याय, मोहन लाल जाजड़ा अध्यक्ष छ:न्यति ब्राह्मण महासभा, जगदीश उपाध्याय अध्यक्ष,श्री कोलायत जी परिमंडल राजस्थान, किशन लाल जाजड़ा अध्यक्ष हितकारिणी महासभा करमीसर, प्रदीप उपाध्याय, रामदयाल पंचारिया और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इन सभी अतिथियों का स्वागत गौतम सेवा ट्रस्ट परिवार की ओर से पुष्प माला, केसरिया शाल, महर्षि गौतम जी का प्रतीक चिन्ह, देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

समाज के गणमान्य लोग पधारे जिनमें जी. एल.तिवारी जोधपुर, हेमाराम जोशी रमेश उपाध्याय (पार्षद, देशनोक) शंकर लाल उपाध्याय लुणकनसर।

आज का मंच संचालन राजा साखी का भी जी.एस.टी ग्रुप की तरफ से सम्मान किया गया। कैलेंडर विमोचन में आए हुए सभी अतिथियों का गौतम गौतम सेवा ट्रस्ट परिवार की तरफ से ओम प्रकाश जोशी व शिवदयाल बच्छ ने आये ही सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।