बीकानेर: प्रशासन मुक-दर्शक, सरकारी स्कूल के आगे हाल-बेहाल,
झझू/बीकानेर, @दैनिक खबरां। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झझू के आगे व सदर बाजार झझू में और मुख्य बस स्टैंड पर काफी दिनों से बहुत ज्यादा कीचड़ फैला हुआ है जिससे विद्यालय जाने बच्चों और अध्यापकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अकरम अली ख़िलजी ने बताया कि स्कूल में बच्चों व अध्यापकों सहित बाजार में आने जाने वालों को और बस स्टैंड पर यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है और इस गन्दे कीचड़ से बहुत सी बीमारियों के फैलने की आंशका हैं।
सरपंच और प्रधान को कई बार अवगत करवाने के बावजूद समस्या को कोई हल नही हुआ है जबकि सरपंच और प्रधान दोनों झझू से है। ग्रामोत्थान युवा संगठन जल्दी ही इस समस्या से छुटकारा दिलवाने की मांग करता है।



Bikaner: Administration open-viewer, condition in front of government school,
Jhajhu/Bikaner, @daily news. In front of Government Higher Secondary School, Jhajhu and in Sadar Bazar, Jhajhu and on the main bus stand, there is a lot of mud, due to which children and teachers going to school have to face a lot of trouble.
Akram Ali Khilji told that the school going to the market including children and teachers and the passengers at the bus stand have to suffer a lot and there is a possibility of spreading many diseases due to this dirty sludge.
Despite informing the sarpanch and pradhan many times, the problem has not been resolved, while both the sarpanch and the head are from Jhajhu.
Gramothan Yuva Sangathan demands to get rid of this problem soon.

