पुलिस हुई एक्टिव: डूडी पेट्रोल पंप पर फायरिंग व जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, बीकानेर से नोखा तक छापे
बीकानेर, @दैनिक खबरां। जैसलमेर हाइवे पर डूडी पेट्रोल पंप पर फायरिंग व जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नयाशहर पुलिस ने आरोपी पवन बिश्नोई, सुरेश बिश्नोई और मुखराम उर्फ भूपेश जाट को कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। एसएचओ गोविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों से प्रांरभिक पूछताछ के आधार पर इस मामले में सात-आठ युवकों को नामजद किया गया है। उनकी तलाश जारी है। नोखा में भी युवकों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे गए हैं।
गौरतलब है कि गुरवार दोपहर डूडी पेट्रोल पंप पर चार कैंपर और एक ब्रेजा में सवार युवकों के बीच मारपीट हुई थी। मामला रुपए के लेनदेन का था। पवन बिश्नोई ने रामेश्वर को करीब डेढ़ लाख रुपए उधार दे रखे हैं। उसकी वसूली के लिए दोनों गुट पंप पर जमा हुए थे। उसी दौरान उनके बीच मारपीट शुरू हो गई थी। इस संबंध में पंप संचालक ने अज्ञात युवकों के विरुद्ध फायरिंग कर उनके कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
Police became active: 3 arrested for firing and fatal attack on Doody petrol pump, raids from Bikaner to Nokha
Police have arrested three accused in connection with the firing and murderous attack on Doodi petrol pump on Jaisalmer Highway. Nayashahr Police has produced the accused Pawan Bishnoi, Suresh Bishnoi and Mukhram alias Bhupesh Jat in the court and taken them on remand for three days for interrogation. SHO Govind Singh said that on the basis of preliminary interrogation of the accused, seven-eight youths have been named in this case. Their search continues. Raids have also been conducted at the possible hideouts of youths in Nokha.
It is worth mentioning that on Thursday afternoon, there was a fight between four campers and youths in a Brezza at the Doodi petrol pump. The case was of a transaction of Rs. Pawan Bishnoi has lent about 1.5 lakh rupees to Rameshwar. For his recovery, both the groups had gathered at the pump. At that time a fight started between them. In this regard, the pump operator had filed a case against unknown youths accusing them of attacking their employees by firing.

