बीकानेर कोरोना अपडेट: आईजी प्रफुल कुमार सहित 67 कोरोना पॉजिटिव इन क्षेत्रों से….
कोरोना की तीसरी लहर में बीकानेर शहर के ग्रामीण क्षेत्रों ओ भी अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में बीकानेर आईजी प्रफुल कुमार सहित 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
बीकानेर शहर के अलावा नोखा, देशनोक, नापासर, श्रीडूंगरगढ़, छत्तरगढ़ सहित कई गांवों में भी पॉजिटिव है।
देशभर में तीसरी लहर शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में प्रवासी बीकानेर फिर लौटने लगे हैं। शनिवार को मिले पॉजिटिव में 22 रोगी रेलवे स्टेशन पर लिए गए सेम्पल से सामने आए हैं। इनमें कुछ स्थानीय लोग भी स्टेशन पर जांच करवाने पहुंचे लेकिन अधिकांश रोगी बाहर से बीकानेर आए हैं। इनमें चौधरी कॉलोनी, आचार्यों की घाटी, जयनारायण व्यास कॉलोनी, पुरानी गिन्नाणी, वृंदावन होटल, चूनगरों का मोहल्ला, वर्द्धमान होटल, इंदिरा चौक, कसाईयों की बारी, शिव वैली, मुक्ता प्रसाद नगर, पटेल नगर, आर्मी केंट एरिया के जवान भी पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा जोशीवाड़ा, मुक्ताप्रसाद नगर, एयरफोर्स नाल, आईजी कोठी से एक 11 साल का बच्चा भी पॉजिटिव आया है। चौपड़ा कटला, शास्त्री नगर, रामपुरा बस्ती से भी पॉजिटिव आ रहे हैं।
नोखा में प्रकोप
नोखा पहले भी हॉट स्पॉट रह चुका है। एक बार फिर यहां से लगातार कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। शनिवार को यहां पांच नए केस आए हैं। नोखा के वार्ड संख्या 8, 22, 41 व 18 के अलावा चरकड़ा में भी कोविड पॉजिटिव हैं।
देशनोक भी हॉट स्पॉट
देशनोक में शनिवार को छह नए केस मिले हैँ। इनमें वार्ड 9, 12 व 22 के निवासी पॉजिटिव है। इस कस्बे में पहले भी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आ चुके हैं। लगातार यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है।
श्रीडूंगरगढ़ में चार
इस कस्बे में भी धीरे धीरे कोरोना फिर से पांव पसार रहा है। शनिवार को यहां चार नए केस मिले हैं। जिनमें कालू बास, बिग्गा बास और आडसर बास के निवासीहै। एक सोलह साल का लड़का भी पॉजिटिव आया है जो बिग्गा बास का रहने वाला है। इसके अलावा उपनी गांव में दो, छत्तरगढ़ में चार भिखनेरा में एक पॉजिटिव मिला है।
Bikaner Corona Update: 67 Corona positives including IG Praful Kumar have come from these areas.
In the third wave of Corona, the rural areas of Bikaner city have also started engulfing them. In the report of Saturday morning, 67 corona positives have been found including Bikaner IG Praful Kumar.
Apart from Bikaner city, it is also positive in many villages including Nokha, Deshnok, Napasar, Sridungargarh, Chattargarh.
With the onset of the third wave across the country, a large number of migrants have started returning to Bikaner. In the positive found on Saturday, 22 patients have come out from the sample taken at the railway station. In these, some local people also came to the station to get tested, but most of the patients have come from outside to Bikaner. Among them, Chaudhary Colony, Valley of Acharyas, Jaynarayan Vyas Colony, Old Ginnani, Vrindavan Hotel, Mohalla of Chunagar, Vardhman Hotel, Indira Chowk, Butcher’s Bari, Shiv Valley, Mukta Prasad Nagar, Patel Nagar, Army Kent area personnel also came positive. Huh. Apart from this, an 11-year-old child has also come positive from Joshiwada, Muktaprasad Nagar, Air Force Nal, IG Kothi. Positives are also coming from Chopda Katla, Shastri Nagar, Rampura Basti.
outbreak in nokha
Nokha has been a hot spot in the past as well. Once again corona positives are continuously coming from here. Five new cases have come here on Saturday. Apart from ward numbers 8, 22, 41 and 18 of Nokha, Kovid is also positive in Charkada.
Deshnok is also a hot spot
Six new cases have been found in Deshnok on Saturday. Of these, residents of wards 9, 12 and 22 are positive. A large number of positives have already come to this town. The number of active cases is increasing continuously here.
four in sridungargarh
Corona is slowly spreading again in this town as well. Four new cases have been found here on Saturday. In which Kalu Bass, Bigga Bass and Adsar Bass are residents. A sixteen-year-old boy has also come positive who is a resident of Bigga Bass. Apart from this, two positives have been found in Upani village, four in Bhikhnera in Chattargarh.

