तुलसी पूजा पर करें ये एक काम घर में आएगी सुख-शांति, तुलसी पूजा के फायदे….

Uncategorized धर्म विचार सुविचार

तुलसी पूजा पर करें ये एक काम घर में आएगी सुख-शांति

वैसे तो हमारे देश में तुलसी पूजा पौराणिक काल से ही होती चली आ रही है, लेकिन भारत में तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन मनाने की प्रथा साल 2014 से प्रारंभ हुई। वहीं इस दौरान देश के कई केंद्रीय मंत्रियों और संतों ने भी तुलसी पूजा के महत्व का बखान सोशल मीडिया के द्वारा किया था और तभी से 25 दिसंबर 2021 को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाने लगा।

तुलसी पूजा के फायदे

तुलसी के पौधे के पास जिस भी मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देनेवाला होता है।
प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत, दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते है।

ब्रह्महत्या आदि ताप तथा पाप और बुरे विचार से उत्पन्न होनेवाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं।
तुलसी का पूजन, रोपण व धारण पाप को जलाता है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदायक है। श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है।

जो चोटी में तुलसी स्थापित करके प्राणों का परित्याग करता है, वह पापराशि से मुक्त हो जाता है।

तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

तुलसी ग्रहण करके मनुष्य पातकों से मुक्त हो जाता है।

पद्मपुराण की मानें तो तुलसी पत्ते से टपकता हुआ जल जो मनुष्य अपने सिर पर धारण करता है, उसे गंगास्नान और 10 गोदान का फल प्राप्त होता है।

घर में सुख-शांति का उपाय
घर में सुख-शांति, कामधंधे की अच्छी स्थिति के लिए तुलसी के पौधे की 108 परिक्रमा करें।

तुलसी जी को जल देने का मंत्र
“महाप्रसाद जननी सर्वसौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि जरा मुक्तं तुलसी त्वाम् नमोस्तुते”

हे भक्ति का प्रसाद देने वाली मां! सौभाग्य बढ़ाने वाली, मन के दुःख, और शरीर के रोग दूर करने वाली तुलसी माता को हम प्रणाम करते है।