राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा, अन्य राशि वालों के‌ लिए कैसा रहेगा आज दिन……

राशिफल

बीकानेर, @dainikkhabraan।
आज का राशिफल
दिनांक : 17 दिसम्बर 2021/शुक्रवार

आज की प्रेरणा
इच्छा शक्ति एक ऐसा शस्त्र है जिसके प्रयोग से हम ज़िंदगी में सब कुछ बदल सकते हैं।
आज से हम इच्छा शक्ति का प्रयोग कर अपनी ज़िंदगी में साकारात्मक परिवर्तन लाएँ…

मेष???? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपमें संतोष की भावना अधिक रहेगी दिन के आरंभ में कार्यो के प्रति आलस्य दिखाएंगे लेकिन इसके बाद कार्यों को जल्दबाजी में करने से कुछ ना कुछ गड़बड़ होने की आशंका है। व्यवसाय से आज कुछ ज्यादा उम्मीद ना रखें लेकिन परिश्रम जरूर करते रहे आज मेहनत करने पर निकट भविष्य में इसके लाभदायक परिणाम मिलेंगे। नए कार्य का आरंभ आज ना करें। मध्यान बाद का समय आर्थिक लाभ वाला तो रहेगा परन्तु आपकी निष्क्रियता के कारण उचित लाभ से वंचित रह जाएंगे। परिजनों का सुख सहयोग उत्तम रहेगा। सुख सुविधा मिलेगी।

वृष???? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरंभ में आप शारीरिक रूप से कार्यो को करने में असमर्थ रहेंगे शारीरिक शिथिलता के कारण किसी भी कार्य को करने का मन नही करेगा। मध्यान तक स्थित सामान्य बनने लगेगी लेकिन मन मे चंचलता अधिक रहने के कारण किसी भी कार्य मे तुरंत निर्णय नही ले सकेंगे। ढुल मुल नीति से कार्य करने पर लाभ के अवसर हाथ से निकलने की संभावना अधिक रहेगी। संध्या का समय अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आशानुकूल नही। परिवार में आज सोच समझ कर ही बोलें जुबान पर लगाम ना रहने से कलह हो सकती है।

मिथुन???? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन हानि वाला रहेगा। व्यवहारिकता की कमी रहने के कारण बेवजह लोगो से उलझेंगे। आज आप अपने काम से मतलब रखने की जगह औरो की काम मे दखल देंगे जिससे सम्मान में कमी आएगी। गलत निर्णय अथवा सहकर्मियों से तालमेल की कमी के कारण आपके अधिकांश कार्य आज विलम्ब से चलेंगे कार्य क्षेत्र पर लाभ की जगह हानि अधिक होगी। असफलता मिलने पर क्रोध आएगा। व्यवसाय की निराशा घर मे निकालने अथवा अनदेखी करने पर घर मे नई परेशानी खड़ी हो सकती है। सेहत में गिरावट आएगी सरदर्द नेत्र विकार की संभावना ज्यादा है।

कर्क???? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके समस्त जरूरी कार्य दिन रहते पूर्ण करले इसके बाद परिस्थितियां धीरे धीरे विपरीत होने पर विघ्न-बाधाएं आने लगेगी। आज दिन का आरंभ सुख-शान्ति से होगा घर के सदस्य से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन एवं मन मे नई स्फूर्ति का संचार रहेगा। मध्यान तक प्रत्येक कार्यो को गंभीरता से करेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा। महिला वर्ग आज कार्य कुशलता के लिए प्रशंशा की पात्र बनेंगी। लेकिन अतिआत्मविश्वास में आकर कोई नुकसान भी हो सकता है इसका ध्यान रखें। घरेलू आवश्यकताओं अथवा परिजनों की जिद पूर्ण करने में समर्थ तो रहेंगे लेकिन असुविधा भी होगी।

सिंह???? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको कार्यों में सफलता दिलाएगा लेकिन फिर भी मनमानी के कारण कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे भी रह सकते है। आज आपका सामाजिक दायरा बढेगा इसका लाभ पारिवारिक प्रतिष्ठा के साथ ही व्यवसाय को भी मिलेगा। परिवार के बुजुर्गो से पूर्व में मिला मार्गदर्शन भी आज कार्यो को बेहतर बनाने में मदद करेगा। धन लाभ के आरंभ में कुछ अड़चने आयेंगी लेकिन थोड़े विलम्ब से ही सही आशा से अधिक ही रहेगा। बाहर की यात्रा भोजन का अवसर मिलेगा लेकिन आज ज्यादा तीखा खाने से उदर संबंधित शिकायत होगी। ना चाहते हुए भी फिजूल खर्च नही रोक सकेंगे।

कन्या???? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन आरम्भ होते ही आपके लिए राहत भरी खबर मिलेगी जिससे मानसिक चिंताओं में कमी आएगी। धर्म कर्म अथवा परिवार के प्रति ज्यादा लगाव रखेंगे जिस वजह से कार्यो में थोड़ा विलम्ब संभव है। नौकरी पेशा जातक के दिनों से मन मे चल रही इच्छापूर्ति होने से उत्साहित रहेंगे व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ नई जोड़ तोड़ में लगे रहेंगे परन्तु धन लाभ आज मध्यम से कम ही रहेगा। नए अनुबंध मिलने पर हाथ मे अवश्य ले लेकिन आज इनपर कार्य आरंभ नाकरें दुविधा में फंस सकते है। घरवाले आज आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में देंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए विविध समस्याएं लाएगा। परिवार अथवा रिश्तेदारी में कोई दुख होने की संभावना है। स्वयं के साथ ही आज परिजनों की सेहत का भी विशेष ख्याल रखे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ ना कुछ कारण से विलम्ब होगा जिसके सीधा असर आज होने वाली आय पर भी पड़ेगा। लाभ की अपेक्षा आकस्मिक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी संचित धन में भी कमी आने के आसार है। आज आप दूसरों के विवाद अथवा अनर्गल प्रवृतियों से स्वयं को दूर रखें किसी अन्य के झंझट में पड़ कर स्वयं की हानि करा लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं को समझते हुए भी मदद करने की स्थिति में नहीं रहेंगे।

वृश्चिक???? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा आज सभी महत्त्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता दें सहज सफलता मिलेगी। सरकारी एवं कागजी कार्य भी आज करने शुभ रहेंगे। व्यवसायियों को सरकारी मदद मिलने की संभावना आज अधिक रहेगी प्रयास अवश्य करें। बेरोजगार लोगो को भी आज थोड़े परिश्रम के बाद एओजगार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा खींच तान वाला रहेगा बिना संधर्ष किये इसमे सफलता मुश्किल रहेगी। परिजन आज आपसे किसी स्वार्थ सिद्धि के लिये अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे जिसके पूर्ण होने पर घरेलू खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

धनु???? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए कई संभावनाएं जगाएगा। दिन के आरंभ में वाणी को संयमित रखें अन्यथा सम्मान में कमी आने की सम्भावना है। धन लाभ की आशा प्रातः काल से ही लगी रहेगी इसके पूर्ण होने में मध्यान तक इंतजार करना पड़ेगा। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टिकोण से आज दिन शुभ रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने पर आनंदित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आज आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। आज आप किसी की सहायता लेना पसंद नही करेंगे आर्थिक मामलों को भी स्वय के बल पर निपटा लेंगे। यात्रा पर्यटन की इच्छा मन मे रहेगी लेकिन आज इसके पूर्ण होने की संभावना कम ही है। परिजनों के साथ हास्य परिहास के अवसर मिलने से वातावरण आंनदित रहेगा।

मकर???? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज दिन के आरंभ में आपको मिश्रित फल मिलेंगे मन मे किसी कार्य को लेकर दुविधा रहेगी परन्तु इसके बाद धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने लगेगा। प्रातः काल में जिस भी कार्य मे जुटेंगे मध्यान पश्चात् तक उसे पूर्ण कर लेंगे धन लाभ भी आज संध्या के बाद अकस्मात होगा। आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर तो नही फिर भी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए पर्याप्त रहेगी। सहकर्मी आज आपसे प्रसन्न रहेंगें। घर का वातावरण भी छोटी मोटी बीमारियों को छोड़ शांत रहेगा। संतानो की प्रगति से घर मे खुशहाली आएगी। मित्र रिश्तेदारों से आनंददायक भेंट होगी।

कुंभ???? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये मानसिक परेशानी वाला रहेगा। आज बोलने चालने में संयम ना रहने पर किसी से झगड़ा होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर आज व्यवहार में अधिक नरमी बरते सहकर्मियों से छोटी छोटी बातो को लेकर मतभेद खड़े होंगे। व्यवसायी लोग पूरी तैयारी से अधूरे कार्य पूर्ण करने में जुटेंगे फिर भी आज आर्थिक लाभ ना के बराबर ही रहेगा। पारिवारिक जीवन मे भी वैर विरोध लगा रहेगा। आपसी संबंधों को आज धन से ना तोलें। मन किसी अरिष्ट की आशंका से व्याकुल रह सकता है। पूजा पाठ में रुचि रहेगी।

मीन???? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपको धन लाभ कराएगा। आज आपके समस्त कार्य थोड़े से परिश्रम से ही बनते चले जायेंगे प्रतिस्पर्धा भी कम ही रहेगी जिसका फायदा अवश्य मिलेगा। आज आपकी सोचने की क्षमता उच्च कोटि ही एवं अन्य लोगो से भिन्न रहेगी सार्वजनिक क्षेत्र पर आपनी कार्य कुशलता के बल पर सम्मान हांसिल करेंगे समाज के उच्चवर्गीय लोगो के साथ बैठने पर आपकी पहचान भी ऐसी ही बनेगी। धन की आमद रुक रुक कर होती रहने से आवश्यक खर्च चलते रहेंगे। परिवार में स्त्रियों को छोड़ शेष सभी शांत व्यवहार करेंगे। बुजुर्ग आपके कुछ आशा लगाए रहेंगें।

Today’s Horoscope ️
Date: 17 December 2021

Aries???? (Chu, Che, Cho, La, Lee, Lu, Le, Lo, A)
On this day, you will have more sense of satisfaction, in the beginning of the day, you will show laziness towards the work, but after that there is a possibility of something wrong due to doing the work in haste. Do not expect much from business today, but keep working hard today, if you work hard today, you will get beneficial results in the near future. Do not start new work today. The later period will be of financial benefit, but due to your inaction, you will be deprived of proper benefits. The happiness and cooperation of family members will be good. Comfort will be available.

Taurus (ee, oo, a, o, wa, wee, woo, we, that)
Today, at the beginning of the day, you will be physically unable to do the work, due to physical laxity, you will not feel like doing any work. Situation will start becoming normal till the middle of the day, but due to high fickleness in the mind, you will not be able to take decisions in any work immediately. If you work with a loose policy, the chances of losing profit opportunities will be high. Evening time will definitely bring money but not as expected. In the family today, speak only after thinking carefully, if there is no control on the tongue, there can be discord.

Mithun???? (ka, ki, ku, d, , ch, ke, ko, ha)
Today will be a loss day for you. Due to lack of practicality, unnecessarily will get confused with people. Today, instead of taking care of your work, you will interfere in the work of others, which will reduce your respect. Due to wrong decisions or lack of coordination with colleagues, most of your work will be delayed today, there will be more loss than profit on the work field. Failure will result in anger. Taking out or ignoring the disappointment of business can create new problems in the house. There will be a decline in health, the possibility of headache eye disorder is high.

Cancer
Today, all your important work is completed during the day, after this, if the circumstances gradually turn adverse, obstacles will start coming. Today the day will start with happiness and peace, you will get good news from the member of the house. There will be communication of new energy in body and mind. By taking every work seriously till the middle of the day, positive results will also be seen. Today, women will become eligible for praise for their work efficiency. But by coming in overconfidence, there can be some loss, keep this in mind. You will be able to fulfill the domestic needs or the insistence of the family members, but there will also be inconvenience.

Singh (Ma, Mi, Moo, May, Mo, Ta, Tee, To, Tay)
Today will give you success in work, but still some important work may remain incomplete due to arbitrariness. Today your social circle will increase, along with family prestige, business will also get its benefit. Guidance received in the past from the elders of the family will also help in improving the work today. There will be some obstacles in the beginning of making money, but after some delay it will be more than expected. There will be an opportunity to travel outside, but today there will be stomach related complaints due to eating more spicy. Even if you do not want to, you will not be able to stop unnecessary expenses.

Virgo (Tow, Pa, Pi, Poo, Sha, N, T, Pe, Po)
As soon as the day starts, you will get relief news, which will reduce mental worries. Will have more attachment towards religion, karma or family, due to which some delay is possible in the works. The business class will be excited due to the wish fulfillment going on in the mind since the days of the employed person. Do take it in hand when you get a new contract, but if you do not start work on it today, you can get stuck in a dilemma. The family members will gift your favorite item today.

Tula⚖️ (Ra, Ri, Ru, Re, Ro, Ta, Ti, Tu, Te)
Today will bring you various problems. There is a possibility of some unhappiness in family or relatives. Along with yourself, take special care of the health of family members today. There will be a delay in the work area today due to some reason, which will directly affect the income earned today. Due to more accidental expenditure than profit, the financial situation will be disturbed, there is a possibility of reduction in accumulated wealth. Today, keep yourself away from others’ disputes or unruly tendencies, you will harm yourself by getting into someone else’s troubles. Your family members will not be in a position to help you today, even after understanding your feelings.

Scorpio (to, na, nee, nu, ne, no, ya, yee, yu)
Today’s day will live up to your expectations, give priority to all important work today, you will get easy success. Doing government and paper work will also be auspicious today. Businessmen will be more likely to get government help today, make sure you try. Unemployed people can also get employment today after some hard work. From the economic point of view, today will be a little tense, without any struggle, success in this will be difficult. Today, family members will treat you very sweetly for some selfishness, on completion of which there will be an increase in domestic happiness.

Dhanu (Ye, Yo, Bha, Bhi, Bhu, Dha, Fa, Dha, Bhe)
Today will open many possibilities for you. At the beginning of the day, keep your speech restrained, otherwise there is a possibility of loss of respect. The hope of profit will be there from the morning itself, you will have to wait till the middle of it for its completion. Today will be auspicious from financial and family point of view. You will be happy if you get more profit than expected. Today your fame will increase in the field of work. Today you will not like to take anyone’s help, you will also settle financial matters on your own. The desire for travel tourism will remain in the mind, but today it is less likely to be fulfilled. The atmosphere will be happy due to opportunities for humorous jokes with family members.

Capricorn (Bho, Ja, Ji, Khi, Khu, Kha, Kho, Ga, Ge)
Today, at the beginning of the day, you will get mixed results, there will be a dilemma in your mind regarding some work, but after that gradually the situation will start improving. Whatever work you engage in in the morning, you will complete it by mid-afternoon, the monetary gains will also happen suddenly after this evening. The economic condition may not be much better, yet it will be sufficient to meet the needs. Colleagues will be happy with you today. The atmosphere of the house will also remain calm except for minor ailments. The progress of children will bring happiness in the house. There will be a pleasant meeting with friends and relatives.

Aquarius (Gu, Gay, Go, Sa, Si, Su, Se, So, Da)
Today will be a day of mental trouble for you. If there is no restraint in speaking today, there is a possibility of a quarrel with someone. Today, differences will arise with colleagues who are more lenient in the work area over small matters. Business people will be busy in completing the unfinished work with full preparation, yet today the economic benefits will be negligible. There will be hostility in family life as well. Do not weigh mutual relations with money today. The mind may remain disturbed by the apprehension of some evil. Will be interested in worship recitation.

Pisces (Di, Du, Th, Jha, J, De, Do, Cha, Chi)
Today will give you money. Today, all your work will go on getting done with a little hard work, the competition will also be less, which will definitely get the benefit. Today, your thinking ability will be of a high order and different from other people, you will gain respect on the basis of your efficiency in the public sector, your identity will also become like this if you sit with the upper class people of the society. Due to the inflow of money intermittently, the necessary expenses will keep going. Everyone in the family will behave calmly except the women. Elders will keep some hope for you.