कॉलेज जाने घर से निकली लड़की से रेप: परिपरिचित युवक और उसका रिश्तेदार धमकी देकर….

पुलिस कार्रवाई सीकर

कॉलेज जाने घर से निकली लड़की से रेप: परिपरिचित युवक और उसका रिश्तेदार धमकी देकर….

सीकर, @dainikkhabraan। सीकर में कॉलेज के लिए घर से निकली लड़की से रेप का मामला सामना आया है। दो युवकों में से एक पीड़िता का परिचित है। पुलिस ने मेडिकल करवाकर बयान लिया। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिश्तेदार के गांव ले जाकर किया रेप जांच अधिकारी सीओ सिटी वीरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में पीड़िता के घरवालों ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया लड़की घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसका परिचित सुशील नाम का लड़का मिला। उसका रिश्तेदार मदन भी साथ था। दोनों बहला कर लड़की को गाड़ी में बैठाकर मदन के गांव ले गए।

वहां दोनों ने रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने फोन कर घरवालों को बुलाकर आपबीती बताई। पुलिस में बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर बयान लिया है। दोनों युवकों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है।

.

Rape of a girl who came out of the house to go to college: Familiar youth and his relative threatened ….

Sikar. In Sikar, a case of rape has come to light from a girl who came out of her house for college. One of the two youths is an acquaintance of the victim. The police got the medical done and took the statement. A case is being registered and search is on for the accused.

The rape investigation officer CO City Virendra Kumar Sharma told that the family members of the victim have registered a case in this case. According to the report, the girl had left home to go to college. On the way he met a boy named Sushil. His relative Madan was also with him. Both of them took the girl to Madan’s village after seducing her in the car.

There both raped and ran away after threatening to kill them if they told anyone. The victim called the family members and told the incident. A case of gang rape was registered with the police on Wednesday. The police have taken the statement of the victim after getting her medical done. Search is on for both the youths.