30 हजार 395 परीक्षार्थियों को हुआ 1 अंक का नुकसान।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 26 सितम्बर को आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट)-2021 के लेवल-2 का संशोधित परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। संशोधित परिणाम के आधार पर प्रदेश के 1 लाख 21 हजार 27 कैंडिडेट को 1 अंक का फायदा हुआ है, जबकि 30 हजार 395 परीक्षार्थियों को 1 अंक का नुकसान हुआ है।
1 लाख 21 हजार 27 कैंडिडेट को 1 अंक का फायदा हुआ है, जबकि 30 हजार 395 परीक्षार्थियों को 1 अंक का नुकसान हुआ है।
डॉ. जारोली ने बताया कि लेवल-2 में भाषा संबंधी ऑब्जेक्शन्स पर विचार करने के पश्चात 377 कैंडिडेट का परिणाम पॉजिटिव रहा है। उन्होंने कहा कि रीट परीक्षा-2021 की प्राप्त सभी ऑब्जेक्शन्स का निराकरण करने के पश्चात अब किसी ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जायेगा। सफल कैंडिडेट के पात्रता प्रमाण पत्र इसी माह जारी कर दिये जायेंगे।
रीट-2021 का संशोधित परिणाम वेबसाइट –
http://www.reetbser21.info पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि रीट परीक्षा-2021 के लेवल-1 के प्रश्नों के सम्बन्ध में प्राप्त सभी ऑब्जेक्शन्स को सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने खारिज करते हुए परिणाम को यथावत रखा है।

