बीकानेर संभाग: हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, अन्य अभी भी फरार…
श्रीगंगानगर, @dainikkhabraan। हत्या का शव नहर में फेंक देने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर पुलिस ने की है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप सिंह (23), प्रेम सिंह (27), जीतू सिंह (30) को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की तो उन्होंने युवक की हत्या करना स्वीकार किया। ये तीनों युवक उस युवती के रिश्तेदार हैं जिससे युवक का प्रेम प्रसंग था।
इन युवकों ने युवक की हत्या कर शव नहर में डालने की बात स्वीकार भी कर ली है। एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि पल्लू क्षेत्र के धांधुसर निवासी सुरेंद्र सिंह (23) की गांव भोजेवाला में हत्या कर शव इंदिरा गांधी नहर परियोजना यानी आईजीएनपी में फेंक दिया गया था।
पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तार करेगी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड लिया जाएगा।

