राजस्थान: तीसरी लहर के आहट से शहर की इस कॉलोनी में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू लगाया मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को भी बंद, भारी पुलिस बल तैनात…..

चिकित्सा डूंगरपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

राजस्थान: तीसरी लहर के आहट से शहर की इस कॉलोनी में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू लगाया, भारी पुलिस बल तैनात…..

डूंगरपुर, @dainikkhabraan। डूंगरपुर में दो महिला और एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को एक कॉलोनी में जीरो मोबिलिटी कर्फ्यू घोषित कर दिया गया है। प्रभावित क्षेत्र मोहम्मदिया कॉलोनी में पुलिस तैनात कर दी गई है।

मेडिकल स्टोर और दूध की दुकानों को भी बंद रखा गया है। प्रशासन घर–घर सैंपलिंग कर बीमारों को दवाईयां और जरूरी सामान दे रहा है।

जानकारी के अनुसार , प्रभावित क्षेत्र में किसी के भी आने–जाने पर रोक है। जगह–जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। गलियाकोट दरगाह के पास मोहम्मदिया कॉलोनी में ढाई सौ घर इस जोन में शामिल हैं।

दूसरी लहर में लगे कर्फ्यू के बाद पहली बार तीसरी लहर की आहट के बीच राजस्थान के किसी इलाके में कर्फ्यू लगाया गया है ।

दरअसल , सूरत से डूंगरपुर आई महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी । यहां बेटे की शादी के बाद वापस लौट गई । तबीयत खराब होने पर जांच करवाई तो कोरोना पॉजिटिव आई । इसके बाद संपर्क में आए लोगों की जांच में उसका बेटा और पड़ोस की महिला में संक्रमण पाया गया । दोनों को यहां होम आइसोलेट किया गया है ।

सूरत से लौटी महिला का सैंपल पूना भेजा

गलियाकोट में सूरत से लौटी कोरोना संक्रमित महिला के ओमिक्रोन जिनोम की जांच के लिए सैंपल पूना लैब भेजा गया है। रिपोर्ट 10 दिन में आएगी। महिला की सूरत में करवाई गई कोरोना जांच भी निगेटिव आ गई है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी लैब से आरटीपीसीआर जांच करवाकर रिपोर्ट देने की बात कही है। महिला का सूरत में ही इलाज चल रहा है।