पड़ोसी ने किया दुष्कर्म: आठ साल की बालिका से दुष्कर्म, रोते-रोते पीड़िता ने कहा भैया ने बेर खिलाने का बोल कर गलत काम किया….

कोटा पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

पड़ोसी ने किया दुष्कर्म:आठ साल की बालिका से दुष्कर्म, रोते रोते पीड़िता ने कहा भैया ने बेर खिलाने का बोल कर गलत काम किया, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

कोटा, @dainikkhabraan। शहर में एक 8 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात रेलवे कॉलोनी थाना इलाके की है। बालिका अपने पिता के साथ रहती है।

पड़ोस में रहने वाले ही एक 19 साल के युवक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि बालिका का पिता मजदूरी का काम करता है। वह जब मजदूरी पर गया तो पड़ोसी युवक ने बालिका को घर से बाहर बुलाया और उसे बेर खिलाने की बात कह कर अपने साथ ले गया।

घर से थोड़ी दूर एक निर्माणाधीन मकान है, वहां पर बालिका के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बालिका को डरा धमका कर उसके घर पर छोड़ कर चला गया। बालिका घर पर रोती रही। जब उसके पिता ने आकर उससे रोने का कारण पूछा तो बालिका ने रोते हुए कहा कि पड़ोस वाले भैया ने उसे बेर खिलाने की बात कहकर एक मकान में ले गए और गलत काम किया।

यह सुनकर उसके पिता के होश उड़ गए और तुरंत वह बालिका को लेकर रेलवे कॉलोनी थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।