बीकानेर: नहाने का कर रहा था इंतज़ार, अचानक गिरा डिग्गी में हुई मौत
नोखा/बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पानी की डिग्गी में गिरने से एक जने की मौत होने की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक मृतक रुपाराम जाट है। जो कि पोस्टऑफिस में कार्यरत था।
गुरुवार सवेरे वह उठा और नहाने के लिए पानी निकालने के लिए डिग्गी के पास पहुंचा। जहां अचानक उसका पांव फिसल गया और वह डिग्गी में जा गिरा। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

