ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से दोनों ड्राइवर जिंदा जले….

गंगानगर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य श्रीगंगानगर

ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत, आग लगने से दोनों ड्राइवर जिंदा जले।

श्रीगंगानगर, @dainikkhabraan। जिले के नेशनल हाइवे 62 पर राजियासर बस स्टैंड के नजदीक बुधवार अलसुबह ट्रक व ट्रेलर में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के दोनों वाहनों को आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर जिंदा जल गए।

वहीं खलासियों ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दोनों के शवों को निकाल कर मोर्चरी में रखवाया है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

राजियासर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलसुबह करीब 5 बजे सूरतगढ़ से बीकानेर की तरफ जा रहे खाली ट्रेलर की बीकानेर से ग्रिट लेकर आ रहे ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहनों में आग लग गई।

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

सूचना पर आई सूरतगढ़ सुपर थर्मल सहित सूरतगढ़ से आई दमकलों ने करीब आधा घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक व ट्रेलर के चालक केबिन में फंसने के कारण जिंदा जल गए।

वहीं खलासियों ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने दोनों शवों को निकाल कर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने दोनों शवों को निकाल कर राजियासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है।