इंटरव्यू के बहाने होटल मालिक ने किया रेप: इंदौर से आई महिला को कमरे में बैठने के लिए कहा; फिर बातचीत के बहाने दुष्कर्म।
अजमेर, @dainikkhabraan। अजमेर में जॉब मांगने आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोप होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार की है।
जब इंदौर से आई महिला होटल मालिक के पास काम के लिए इंटरव्यू देने पहुंची थी। इस दौरान उसका रेप किया गया। पीड़िता ने सोमवार शाम दरगाह थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया था। मंगलवार को पीड़िता के बयानों के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरगाह थाना अधिकारी दलवीर सिंह फौजदार ने बताया कि इंदौर से महिला जॉब की तलाश में थी। इंदौर से दरगाह रोड पर रॉयल होटल में इंटरव्यू देने के लिए महिला अजमेर आई थी।
इंटरव्यू से पहले उसने होटल मालिक आनंद उर्फ कारा को फोन किया। आरोपी ने उसे होटल में मिलने बुलाया। महिला होटल पहुंच गई। वहां, पहुंचने पर महिला को कहा कि वह होटल के कमरे में जाकर रेस्ट करें। वह होटल पहुंच कर उससे बातचीत करेगा।
बातचीत के बहाने करने लगा छेड़छाड़
कुछ देर बाद होटल मालिक कमरे में पहुंचा। दोनों बातचीत करने लगे। इस बीच होटल मालिक गंदी हरकत करने लगा। महिला ने विरोध किया तो जबदस्ती रेप किया। इसके बाद होटल से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।
आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर दरगाह थाना पुलिस ने आरोपी गंगा भवन पंचोली चौराहा ठाकुर कॉलोनी रामनगर निवासी होतचंद मोटवानी (57) उर्फ कारा को गिरफ्तार कर लिया। महिला तलाकशुदा है।

