बीकानेर: पति को शराब पिलाकर कर पत्नी के साथ छेड़छाड़ की, मामला थाने में दर्ज….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस श्रीडूंगरगढ़

पति को शराब पिलाकर कर पत्नी के साथ छेड़छाड़ की, मामला थाने में दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @dainikkhabraan। एक महिला के पति को शराब पिला कर उसे बेहोश कर देने के बाद महिला से जोर जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है।

महिला ने अपने ही गांव के एक जने पर लज्जा भंग का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव आड़सर निवासी लिछमा पत्नी शंकरलाल मेघवाल ने इसी गांव के बीरबलराम जाट पर आरोप लगाया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ अजितसिंह के खेत में काश्तकार के रूप में ढाणी बना कर परिवार सहित रहती है।

गत 19 नवबंर को रात 10 बजे बीरबल जाट ने अपना ट्रेक्टर ढाणी के पास रोका और मेरे पति शंकरलाल को गलत नियत से शराब पिला कर बहोश कर दिया व ढाणी में घुस आया।

आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए लज्जा भंग की तथा महिला ने हाथापायी करते हुए शोर मचाया तो पड़ौसी लालचंद आया। लालचंद को देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ के सुपुर्द कर दी है।