बीकानेर: राज्य सरकार द्वारा रखे गए शैक्षिक सम्मेलन के अंतर्गत राजस्थान सरकार में कार्यरत पुस्तकालय अध्यक्ष बंधुओं की मीटिंग आयोजित….

बीकानेर

राज्य सरकार द्वारा रखे गए शैक्षिक सम्मेलन के अंतर्गत राजस्थान सरकार में कार्यरत पुस्तकालय अध्यक्ष बंधुओं की मीटिंग आयोजित।

बीकानेर, @दैनिक खबरां। राज्य सरकार द्वारा रखे गए शैक्षिक सम्मेलन के अंतर्गत राजस्थान सरकार में कार्यरत पुस्तकालय अध्यक्ष बंधुओं की मीटिंग सर्किट हाउस के सामने गांधी पार्क बीकानेर में आज रखी गई मीटिंग में पुराने पदस्थापित पुस्तकालय अध्यक्ष और वर्तमान की दो नई भर्तियों में पद स्थापित पुस्तकालय अध्यक्ष बंधुओं ने भाग लिया।

मीटिंग में सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित किया गया कि पुस्तकालय अध्यक्ष पदोन्नति जो कि पिछले काफी सालों से अटकी हुई है को तुरंत लागू करवाने के लिए निदेशक महोदय से मिला जाए और निदेशक महोदय को इस बाबत यह बताया जाए कि वास्तव में पदोन्नति हमारा हक है और यह हक हमको तुरंत मिलना चाहिए। अगर इस पुस्तकालय अध्यक्ष पदोन्नति से संबंधित कोई भी फाइल प्रक्रियाधीन है तो उस फाइल को तुरंत कार्यवाही के लिए आगे भेजा जाए।

दूसरी मांग आज की प्रमुख यह रही कि काफी समय से वरिष्ठता सूची का निर्धारण भी अभी नहीं हुआ है। इसके लिए निदेशक महोदय सभी जिलों की वरिष्ठता सूची का निर्धारण शीघ्रता शीघ्र करवाए ताकि पदोन्नति की प्रक्रिया का तुरंत निर्धारण हो सके।
इसके तुरंत बाद ही पदाधिकारियों द्वारा डॉ रोहतास कुमार सहायक निदेशक को वरिष्ठता सूची जारी करने का ऑर्डर निकलवाने हेतु ज्ञापन दिया गया।

रोहतास जी ने कहा कि तुरंत ही इस सम्बंध में निदेशालय से आदेश जारी करवाएंगे। इसके साथ ही आज की मीटिंग में राजलीसा और पुस्तकालय संघ राजस्थान के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। काफी संख्या में पुस्तकालय अध्यक्ष बंधुओं ने आगे की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया।

आज की इस मीटिंग में सोहनलाल हटिला,रेखलाल पंवार, हरेन्द्रनाथ यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ हरिराम बिश्नोई, सुरेन्द्र कुमार सुथार, जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी, लक्ष्मीनारायण ओझा, मांगीलाल चौधरी, हड़मान सिद्ध सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।